नच बलिए 9 में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के अलावा अगर कोई जोड़ी सबसे ज्यादा पॉपुलर रही है तो वो एक्स कपल उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा की जोड़ी है. शो से एलिमिनेट होने के बाद अब उर्वशी और अनुज की जोड़ी एक बार फिर वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में डांस का तड़का लगाने को तैयार है.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, वाइल्ड कार्ड एपिसोड में उर्वशी संग वापसी करने के बाद अनुज शो के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आए. अनुज कहेंगे कि शो में उन्हें और उनकी जर्नी को सही पहचान नहीं दी गई, बल्कि उन्हें हमेशा उर्वशी के एक्स बॉयफ्रेंड के तौर पर ही ट्रीट किया गया.
रिपोर्ट की मानें तो शो के जजेस रवीना टंडन और अहमद खान से अनुज कहेंगे कि उन्होंने कभी भी उनकी परफॉर्मेंस पर ना तो अलग से सराहना की है और ना ही उन्हें कभी उनकी गलतियां बताईं. ये चीज अनुज को काफी परेशान करती है. अनुज के मुताबिक उन्होंने दोबारा शो इसी बात को ध्यान में रखकर जॉइन किया है कि उन्हें शायद बराबरी की अहमियत दी जाएगी, मगर अभी भी ऐसा नहीं हो रहा है.
View this post on Instagram
Advertisement
शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री को लेकर ऑडियंस काफी एक्साइडेट हैं. शो में वाइल्ड कार्ड के आने के बाद टीआरपी को काफी फायदा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि इस बार शो को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है. शो में शुरुआत से ही हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. अब वाइल्ड कार्ड के बाद टीआरपी को कितना फायदा पहुंचेगा ये देखना दिलचस्प रहेगा.