scorecardresearch
 

शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं जमाई राजा की ये एक्ट्रेस

टीवी शो जमाई राजा की एक्ट्रेस सारा अरफीन खान शादी के 10 साल बाद अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं. वो प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने 2009 में अरफीन खान संग शादी के बंध में बंधी थीं.

Advertisement
X
प्रेग्नेंट हैं सारा आफरीन
प्रेग्नेंट हैं सारा आफरीन

टीवी शो जमाई राजा की एक्ट्रेस सारा अरफीन खान शादी के 10 साल बाद अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं. वो प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने 2009 में अरफीन खान संग शादी के बंध में बंधी थीं. कपल अपने फर्स्ट बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया से सारा ने बताया- "जुलाई में बेबी आएगा. हम बेबी को लेकर बेहद उत्साहित हैं. बेटी हो या बेटा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. इस खूबसूरत गिफ्ट के लिए हम भगवान के शुक्रगुजार हैं. इस बेबी से बहुत सारे बदलाव आने शुरू हो गए हैं. ये बहुत ही पर्सनल मैटर है और मैंने इसे केवल बहुत करीबी दोस्तों और परिवार के साथ साझा किया था. मैं फरवरी से लंदन में हूं."

प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों को लेकर सारा ने बताया, "पहले कुछ महीनों में ऐसा लग ही नहीं रहा था कि मैं मां बनने जा रही हूं. लेकिन अब, चीजें समझ आ रही हैं. खासकर जब बेबी लगातार मूव करता है तो स्पेशल एहसासा होता है. इस फीलिंग से अच्छा कुछ भी नहीं.”

Advertisement

View this post on Instagram

Keep calm it’s only the British weather...It can change any minute!! Can’t go wrong with this cozy teddy coat by @sheinofficial @shein_in you can avail your discount by using the code saraq2 Thank you @jay_varia22 📸 @sandras.point.of.view ❤️ . . . . #love #shein #london #fashion #style #instastyle #instadaily #lifestyle #traveldiaries

A post shared by Sara Arfeen Khan (@saraarfeenkhan) on

बच्चे के नाम को लेकर एक्ट्रेस ने कहा- "मुझे लगता है कि नाम फाइनल करना सबसे कठिन हैं. हम अभी भी इस पर काम कर रहे हैं."

सारा सिया के राम, जिंदगी विन्स, एजेंट राघव, कही सुनी, लव का है इंतजार जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं. सीरियल जमाई राजा से उन्हें अच्छी पहचान मिली. सारा ने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया है. सारा टोटल सयापा और पेबैक जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

Advertisement
Advertisement