scorecardresearch
 

नशे की लत छुड़ाने के लिए रिहेब सेंटर में रहे थे हनी सिंह? सिंगर ने दिया जवाब

बता दें कि कई रिपोर्टों के अनुसार अपने करियर के शीर्ष पर रहने के दौरान शराब के नशे के कारण हनी सिंह को रिहेब में जाना पड़ा था. जानें क्या है सच्चाई?

Advertisement
X
हनी सिंह
हनी सिंह

पॉप स्टार और कंपोजर यो यो हनी सिंह का हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है. हनी सिंह अपने नए गाने 'लोका' की लॉन्चिग के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए थे. उनकी कई पुराने गीतों की तरह ही 'लोका' में भी शराब का जिक्र है. गाने की प्रमोशन के दौरान हनी सिंह ने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की. साथ ही अपने रिहेब जाने की बात पर रिएक्ट किया.

हनी बोले- मैं कभी रिहेब नहीं गया

बता दें कि कई रिपोर्टों के अनुसार अपने करियर के शीर्ष पर रहने के दौरान शराब के नशे के कारण हनी सिंह को रिहेब में जाना पड़ा था. इस दावे को खारिज करते हुए हनी सिंह ने कहा, "मैं कभी भी रिहेब नहीं गया. मुझे पता है कि मुझे और मेरी जिंदगी को लेकर कई सारी रिपोर्ट सामने आई हैं. अब मैं शराब नहीं पीता हूं."

Advertisement

सॉन्ग में शराब के जिक्र पर उन्होंने कहा, "जब भी आप पार्टी करते हैं, तो इसके पीछे शराब सबसे बड़ी वजह बनती है. आप इसे अनदेखा नहीं कर सकते हैं. यहां तक की हमारी सरकार भी शराब की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस देती है, जिस दिन वे लाइसेंस देना बंद कर देंगे हम अपने गानों में इसका जिक्र करना बंद कर देंगे."

गौरतलब है कि अपने गानों में भद्दे लिरिक्स का प्रयोग करने के कारण गायक पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था, जिसे लेकर उन्होंने काफी सुर्खिया बटोरी थी.

आपको बता दें कि हनी सिंह के नए गाना लोका काफी चर्चा में बना हुआ है. लोका का मतलब स्पैनिश में क्रेजी होता है. गाने पर पब्लिक का रिस्पॉन्स कमाल का है.

Advertisement
Advertisement