scorecardresearch
 

मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में अंधाधुन और गली बॉय के बीच होगी बेस्ट फिल्म की जंग

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित अंधाधुन को सोशल मीडिया पर पिछले साल की बेस्ट फिल्म बताया गया था वही जोया अख्तर द्वारा निर्देशित और फरवरी में रिलीज़ हुई फिल्म गली बॉय को भी जोया अख्तर की बेहतरीन फिल्मों में आंका जाता है.

Advertisement
X
गली बॉय और अंधाधुन का एक दृश्य
गली बॉय और अंधाधुन का एक दृश्य

बॉलीवुड में क्रिटिक्स के साथ ही साथ लोगों द्वारा भी जमकर सराही गई फिल्म 'गली बॉय' और 'अंधाधुन' को ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल, इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न (आईएफएफएम) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है.

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित अंधाधुन को सोशल मीडिया पर पिछले साल की बेस्ट फिल्म बताया गया था वही जोया अख्तर द्वारा निर्देशित और इस साल फरवरी में रिलीज़ हुई फिल्म गली बॉय को भी जोया अख्तर की बेहतरीन फिल्मों में आंका जाता है. जोया की 'गली बॉय' और श्रीराम राघवन की फिल्म 'अंधाधुन' के अलावा भारत की कई फिल्में मेलबर्न के इस फेस्टिवल की बेस्ट फिल्म के लिए संघर्ष करेंगीं. गली बॉय और अंधाधुन में बेहतरीन अदाकारी के लिए अभिनेता रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं.

Advertisement

View this post on Instagram

#Repost @ayushmannk ・・・ Thanks for loving #Andhadhun

A post shared by AndhaDhun Film (@andhadhunfilm) on

सर्वश्रेठ फिल्मों की सूची में नॉमिनेट होने वाली फिल्मों में आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर 'बधाई हो', वरूण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर 'सुई धागा: मेड इन इंडिया' और विजय सेतुपथी की तमिल नियो नॉयर फिल्म 'सुपर डीलक्स' भी शामिल है.  इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की सूची में अमिताभ बच्चन (बदला), विजय सेथुपथी (सुपर डीलक्स), मनोज बाजपेयी (भोंसले), विकी कौशल (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक) और गौरव नामदेव (नामदेव भाऊ) भी शामिल हैं.

जोया अख्तर और श्रीराम राघवन सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की लिस्ट में नॉमिनेट हुए हैं. इसके अलावा इस लिस्ट में थियागराजन कुमारराजा, रीमा दास, प्रवीण मोरछले, अभिषेक चौबे और जाहनु बरुआ जैसे निर्देशक भी हैं.

Advertisement
Advertisement