फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत रविवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.
सातवें आसमान पर हैं कार्तिक आर्यन, इस सुपरस्टार संग काम करने का सपना पूरा
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने पिछले कुछ सालों अपने परफॉर्मेंस के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. उन्होंने कुछ समय पहले ही फिल्म लव आज कल के सीक्वल की शूटिंग पूरी की है. इन दिनों वह फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग में बिजी हैं. इसके अलावा भी उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं लेकिन इस समय कार्तिक सातवें आसमान पर हैं क्योंकि वह बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं और यह उनकी बकेट लिस्ट में शामिल था.
देश की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का शर्मा, इसलिए मिली जगह
फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन ने 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है. सबसे खास बात है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा को भी जगह दी गई है. अनुष्का शर्मा एक्टर के साथ प्रोड्यूसर भी हैं. अनुष्का शर्मा को फॉर्च्यून लिस्ट में 39वें स्थान पर रखा गया है.
पापा-मम्मी के साथ शॉपिंग पर निकली नन्ही इनाया, वायरल हैं क्यूट तस्वीरें
कुणाल खेमू और सोहा अली खान की लाडली बेटी इनाया खेमू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर ही वायरल होती रहती हैं. हाल ही में उनकी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं जिनमें नन्ही इनाया अपने पापा-मम्मी के साथ शॉपिंग करके स्टोर से बाहर आती नजर आ रही हैं.
अक्षय कुमार की एक्ट्रेस बोलीं, बेटी को अच्छे से कराती हूं ब्रेस्ट फीडिंग
कई रिएलिटी शो और अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्ला मदरहुड मोमेंट एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने पिछले महीने एक बेटी को जन्म दिया था. जिसका नाम उन्होंने इजाबेला रखा है. उनका कहना है कि उनमें आयोडीन की कमी नहीं है और इस वजह से वह अपनी बेटी को अच्छे से ब्रेस्ट फीडिंग करा पाती हैं.
अक्षरा से सिमर तक, TV की संस्कारी बहुओं ने बिग बॉस को दिलाई TRP
बिग बॉस में हर साल टीवी और बॉलीवुड के नामी सितारे शिरकत करते हैं. मेकर्स की कोशिश ऐसे चेहरों को लेने की होती है जिनमें नाम पर शो की टीआरपी बुलंदियों पर पहुंच सके. ऐसे सेलेब्स की लिस्ट में सबसे ऊपर टीवी वर्ल्ड की संस्कारी बहुओं का होता है.