scorecardresearch
 

कुशल पंजाबी की मौत पर एकता कपूर ने जताया दुख, लिखा- हम हार गए

27 दिसंबर को टीवी एक्टर कुशल पंजाबी अपने फ्लैट के पंखे से लटकते हुए पाए गए थे. उनके सुसाइड ने सभी को अंदर तक हिला कर रख दिया था.

Advertisement
X
कुशल पंजाबी (फाइल फोटो)
कुशल पंजाबी (फाइल फोटो)

हाल ही में टीवी एक्टर कुशल पंजाबी की मौत ने सभी को चौंका दिया था. उनकी सुसाइड की खबर सुनकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने दुख जाहिर किया था. कुशल की मौत पर फिल्म निर्देशक एकता कपूर ने भी अफसोस जताया है.

की मौत के बाद एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर की थी. इसमें उन्होंने लिखा- 'बस अभी पता चला कि डिप्रेशन की वजह से हमने किसी को खो दिया. हम हार गए...तुम्हारी आत्मा को शांति मिले! आशा है तुम स्वर्ग में होगे. तुमने इस नरक में अपना पूरा समय दिया.'

View this post on Instagram

A post shared by (@itsme_kushalpunjabi) on

पर्सनल लाइफ के चलते परेशान थे कुशल

गौरतलब है कि 27 दिसंबर को कुशल पंजाबी अपने फ्लैट के पंखे से लटकते हुए पाए गए थे. उनके सुसाइड ने सभी को अंदर तक हिला कर रख दिया था. कुशल 37 साल के थे और कुछ खबरों के मुताबिक वे अपनी पर्सनल लाइफ के चलते परेशान थे. उनकी मौत की खबर उनके दोस्त ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी.

Advertisement

कुशल आखिरी बार सीरियल में नजर आए थे. उन्होंने 2015 में यूरोपियन गर्लफ्रेंड Audrey Dolhen से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है. सुसाइड से पहले कुशल ने अपने इंस्टा स्टोरी पर बेटे संग फोटो भी शेयर की है. कुछ खबरों की मानें तो कुशल की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी चल रही थी. कुशल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. वे कई बड़ी फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहे थे.

Advertisement
Advertisement