कॉमेडियन कपिल शर्मा जनता के फेवरेट हैं. कपिल हर हफ्ते अपने कॉमेडी शो को लेकर टीवी पर आते हैं और सभी को खूब हंसाते हैं. ऐसे में साफ है कि उनकी पॉपुलैरिटी देशभर में बहुत ज्यादा है. अब कोरोना वायरस के चलते मुंबई की फिल्म और टीवी इंडस्ट्री बंद है, ऐसे में ज्यादातर स्टार्स अपने घर पर समय बिता रहे हैं.
बॉलीवुड और टीवी के तमाम स्टार्स सोशल मीडिया की मदद से कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाने में लगे हुए हैं. ऐसे में अब कपिल शर्मा ने एक बहुत जरूरी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस वीडियो में कपिल ने सभी से घर में रहकर अपना योगदान देने के लिए कहा.
कपिल बोले- ये दिक्कत एक दिन में खत्म नहीं होगी
उन्होंने कहा, 'नमस्कार दोस्तों. जैसे कि आप सब जानते हैं कि कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है. हर देश की सरकार और डॉक्टर इसे रोकने की पूरी कोशिश कर रही है. ऐसे में हम भी अपने घर पर रहकर इससे बचने में योगदान दे सकते हैं. जब तक बहुत जरूरी न हो अपने घर से ना निकलें, भीड़-भाड़ वाली जगह पर ना जाएं. अपने हाथों को साफ रखें.'
View this post on Instagram
कपिल ने आगे पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू को सपोर्ट करते हुए बोला, 'जैसा कि आप जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू रखा है. तो आप सब घर में रहें. ऐसा नहीं है कि ये वायरस एक दिन में ठीक हो जाएगा, इसे जाने में अभी थोडा समय लगने वाला है. तब तक आप अपना ध्यान रखें.'
बता दें कि कोरोना वायरस के चलते फिल्म इंडस्ट्री पर विराम लगा हुआ है. इसकी चपेट में अभी तक 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक आ चुके हैं, जिसमें बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का नाम भी शामिल है. कनिका ने अपनी ट्रेवल हिस्ट्री को छुपाया था, जिसकी वजह से उन पर यूपी पुलिस ने शिकायत दर्ज की है.