scorecardresearch
 

बिग बुल में नजर आएंगी निकिता दत्ता, बोलीं- अभिषेक के साथ काम करना है अलग

निकिता ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. निकिता ने बॉलीवुड डेब्यू लेकर हम दीवाना दिल से की थी. इसके बाद निकिता ने टीवी शो ड्रीम गर्ल एक लड़की दीवानी सी, एक दूजे के वास्ते, हासिल और लाल इश्क में काम किया.

Advertisement
X
निकिता दत्ता
निकिता दत्ता

एक्ट्रेस निकिता दत्ता को फिल्म कबीर सिंह में देखा गया था. इससे पहले वो वेब सीरीज के द्वारा एक्टिंग की शुरुआत कर चुकी थीं. अब निकिता दत्ता बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. फिल्म बिग बुल में वह अभिषेक के साथ नजर आएंगी.

निकिता दत्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत की. निकिता ने कहा कि बिग बुल जैसी बड़ी फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बड़ी बात है. निकिता ने कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली थी कि मुझे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सभी पसंद करते थे. अभिषेक बच्चन के साथ काम करना मेरे लिए नया अनुभव होगा. मैं इस फिल्म में प्रमुख रोल में नजर आउंगी. मैं ऐसे अनुभव के लिए और काम करना चाहती हूं.'

View this post on Instagram

The New Strong™️ Collection - forging connections between performance and fashion. @asicsindia #TheNewStrong #IMoveMe #asicsin . HMU: @courtney_boyle26 . 📸: @prasannarangolephotography

Advertisement

A post shared by Nikita Dutta 🦄 (@nikifying) on

मॉडल से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं निकिता दत्ता

निकिता ने कहा, 'मैंने मिस इंडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी और मैंने ये कमेंट सुना था कि मिस इंडिया एक्टिंग नहीं कर सकती, मॉडल्स के लिए एक्टिंग करना आसान नहीं है. एक्टर बनने के बाद मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी टीवी से फिल्मों स्विच करना. अब उस कमेंट करने वाले का यही जवाब है. अब ये कभी खत्म होगा सिर्फ जारी रहेगा. '

जनता कर्फ्यू: मोदी की मुहिम को अमिताभ-अनुपम का समर्थन, शेयर किए वीडियो

जनता कर्फ्यू के बीच सिद्धार्थ ने रखी पार्टी, वेन्यू सुन हो जाएंगे हैरान

निकिता ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. निकिता ने बॉलीवुड डेब्यू लेकर हम दीवाना दिल से की थी. इसके बाद निकिता ने टीवी शो ड्रीम गर्ल एक लड़की दीवानी सी, एक दूजे के वास्ते, हासिल और लाल इश्क में काम किया. अब एक एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म बिग बुल में नजर आएंगी.

Advertisement
Advertisement