scorecardresearch
 

एनुअल फंक्शन में आराध्या ने दी पावरफुल स्पीच, वायरल हो रहा वीडियो

ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में आराध्या एक दमदार स्पीच देती नजर आ रही हैं.

Advertisement
X
ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन

ऐशवर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी उन्हीं की तरह काफी एक्सप्रेसिव हैं और आराध्या का वायरल वीडियो इस बात का सबूत है. बता दें कि शुक्रवार को आराध्या बच्चन के स्कूल में एनुअल फंक्शन हुआ. इस फंक्शन में अमिताभ बच्चन सहित पूरा परिवार शरीक हुआ. सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय संग आराध्या की तस्वीरें भी वायरल होने लगीं. अब आराध्या का फंक्शन में परफॉर्म करते हुए एक वीडियो सामने आ गया है. वीडियो में वो पावरफुल मैसेज दे रही हैं.

वीडियो में क्या बोलीं आराध्या?

वीडियो में आराध्या कह रही हैं- 'मैं कन्या हूं. मैं सपना हूं, नए युग का सपना हूं. हम जागेंगे नई दुनिया में. एक ऐसी दुनिया जहां मैं सुरक्षित रहूंगी. मुझे प्यार किया जाएगा, मेरा सम्मान किया जाएगा. एक ऐसी दुनिया जहां मेरी आवाज अहंकार की अनदेखी से शांत नहीं होगी, लेकिन ज्ञान की समझ के साथ सुनी जाएगी. एक ऐसी दुनिया जहां ज्ञान जीवन की किताब से आएगा.'

Advertisement

View this post on Instagram

Listen this ❤️❤️❤️❤️. . . . . . . . . . . #shilpashetty #aishwaryarai #aishwaryaraibachan #amitabhbachchan #abhishekbachan #aaradhyabachchan #aradhyabachchan #bachchan #ananyapanday #aeyankhan #janhvikapoor #navyananda #shanayakapoor #suhanakhan #saraalikhan #kartikaaryan #madhuridixit #kareenakapoor #shahidKapoor #superstarsinger #salmankhan #aradhyabachchan

A post shared by Aaradhya Bachchan (@aradhya_bachchan_) on

आराध्या के इस वीडियो का काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो में वो काफी एक्सप्रेसिव नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर एग्रेशन साफ देखने को मिल रहा है. आराध्या बहुत ही अच्छे से अपनी बात सभी के सामने रख रही हैं. इस परफॉर्मेंस के लिए आराध्या ने ट्रेडिशनल लुक लिया था. साड़ी, मिडिल पार्टेड बन और माथे पर लगी बिंदी में आराध्या बेहद खूबसूरत नजर आईं.

बता दें कि आराध्या कल्चरल एक्टिविटीज में काफी एक्टिव रहती हैं और वे स्कूल के प्रोग्राम्स में पार्टिसिपेट करती हैं.

Advertisement
Advertisement