scorecardresearch
 

आराध्या की मेकअप वाली Photos पर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या, यूजर्स बोले- फेक वर्ल्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी बेटी के प्रति ओवर प्रोटेक्टिव रहती हैं. यही वजह है कि उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया जाता है.

Advertisement
X
ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन
ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन

किसी भी मां का अपने बच्चों के प्रति लगाव और सुरक्षा का भाव होना बहुत साधारण बात है लेकिन जब यही भाव हद से ज्यादा बढ़ जाए तो चीजें थोड़ी अजीब होने लगती हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी बेटी के प्रति ओवर प्रोटेक्टिव रहती हैं और यही वजह है कि उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया जाता है.

हाल ही में ऐश्वर्या एक बार फिर से ट्रोल हुईं लेकिन इस बार वजह उनका अपनी बेटी के प्रति ओवरप्रोटेक्टिव होना नहीं बल्कि कुछ और ही था. दरअसल ये मौका था आराध्या बच्चन के जन्मदिन का और इस दिन जश्न में , जया बच्चन, ऐश्वर्या और अभिषेक समेत सभी शामिल थे.

ऐश्वर्या को ट्रोल करना लोगों ने तब शुरू किया जब तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर आईं. क्योंकि तस्वीरों में आराध्या हेवी मेकअप के साथ नजर आ रही थीं. छोटी बच्ची के इतना मेकअप करने के लिए ऐश्वर्या ट्रोल होने लगीं.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@viralbhayani) on

एक यूजर ने लिखा, "बनावटीपन की हद." वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बच्चों पर इतना मेकअप किया जाना मुझे डरा रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये पहली बार नहीं है कि जब हम आराध्या को इतने मेकअप के साथ देख रहे हैं." किसी ने लिखा, "बच्चों पर इतना मेकअप लगाना ठीक नहीं."

डरी रहती हैं ऐश्वर्या?

बता दें कि ऐश्वर्या राय जब भी आराध्या बच्चन के साथ किसी इवेंट में या सफर में होती हैं तो वह लगातार आराध्या का हाथ पकड़े रहती हैं. यही वजह है कि वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं. उनकी इसी ओवरप्रोटेक्टिवनेस के चलते कई बार यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या को डरी हुई मां का खिताब भी दिया है.

Advertisement
Advertisement