करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग को लेकर काफी व्यस्त नजर आ रही हैं. वीरे दी वेडिंग का गर्ल गैंग अाए दिन इस फिल्म को अलग अलग प्लेटफॉर्म पर प्रमोट करता दिख रहा है. बैक टू बैक प्रमोशन के चलते लग रहा है करीना तैमूर को ज्यादा वक्त नहीं दे पा रही हैं. शायद इसी वजह से उन्हें तैमूर को लेकर ये खास सरप्राइज मिला है.
दरअसल, अभी पिछले दिनों ही करीना वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन को लेकर मुंबई के महबूब स्टूडियो में मौजूद थीं. तभी सैफ अली खान ने उन्हें तैमूर से मिलाने का सरप्राइज प्लान किया.
तैमूर को स्टूडियो के बाहर देखते ही करीना की खुशी का जैसे ठिकाना नहीं रहा.
तैमूर को देखते ही करीना कपूर ने उन्हें गोद में उठा लिया.
पिछले दिनों ही करीना ने वीरे दी वेडिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान तैमूर को लगातार मिल रही मीडिया अटेंशन को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि वह अब इस सबसे तंग आ चुकी हैं.
करीना ने इंटरव्यू में कहा- मैं चाहती हूं मीडिया तैमूर का पीछा छोड़ दे.
करीना ने कहा था, तैमूर जैपनीज समुराई की तरह दिखते हैं.
करीना ने तैमूर के लुक्स को लेकर ये भी कहा था कि तैमूर उनकी तरह नहीं बल्कि अपने पिता की तरह ज्यादा नजर आते हैं.