करीना कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में बिजी हैं. जिसकी वजह से उनका शेड्यूल काफी बिजी रहता है. पोस्ट प्रेग्नेंसी करीना कपूर की ये पहली फिल्म है. इसलिए दर्शक उन्हें पर्दे पर लंबे गैप के बाद देखने के लिए बेसब्र हैं. पत्नी करीना के बिजी शेड्यूल को देखते हुए गुरुवार को सैफ अली खान उनसे सेट पर मिलने पहुंचे. इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी.
करीना के फिल्म प्रमोशन के सेट पर पहुंचे सैफ उनसे बाते करते हुए दिखे. इस दौरान करीना और सैफ दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था. पब्लिकली दोनों पहली बार इस तरह रोमांटिक अंदाज में नजर आए.
करीना और सैफ की ये ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
करीना डेनिम आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही थीं. उन्होंने डैनिम क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहनी थी. वीरे दी वेडिंग के प्रमोशनल इवेंट में करीना काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं. उनके लुक की हर जगह तारीफ हो रही है.
वहीं सैफ अली खान व्हाइट कुर्ता-पायजामे में दिखे.
करीना से सेट पर मिलने से कुछ दिन पहले वे बेटी सारा अली खान से भी मिलने पहुंचे थे.