scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

इस वजह से बन रहे हैं करीना कपूर के एब्स, डायटीशियन ने खोले राज

इस वजह से बन रहे हैं करीना कपूर के एब्स, डायटीशियन ने खोले राज
  • 1/7
करीना कपूर फिटनेस के मामले में कई लोगों की आईडल बन चुकी हैं. पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद वे जिस तरह पुराने बॉडी शेप में वापस लौटी हैं काबिलेतारीफ है. इन दिनों करीना फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के अलावा अपने एब्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. मूवी के प्रमोशन के दौरान परफेक्ट बॉडी शेप में नजर आ रहीं करीना कपूर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. सभी करीना की फिटनेस और एब्स का राज जानना चाहते हैं. बता दें, इसके लिए फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि उनकी डायटीशियन ने ये खुलासा कर दिया है.
इस वजह से बन रहे हैं करीना कपूर के एब्स, डायटीशियन ने खोले राज
  • 2/7

करीना का डायटीशियन रुजुता दिवेकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना के शानदार एब्स के पीछे का राज खोला है. उन्होंने करीना की फोटो के साथ चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है.
इस वजह से बन रहे हैं करीना कपूर के एब्स, डायटीशियन ने खोले राज
  • 3/7
ऐसा लग रहा है जैसे ये स्क्रीनशॉट दोनों की व्हाट्सएप चैट का है. जिसमें करीना कहती हैं जमकर पुलाव खा रही हूं और एब्स आ रहे हैं. जिसपर रुजुता की तरफ से जवाब आता है, कमस से. मैं ये पोस्ट कर रही हूं.
Advertisement
इस वजह से बन रहे हैं करीना कपूर के एब्स, डायटीशियन ने खोले राज
  • 4/7

ये स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए रुजुता ने कैप्शन में लिखा- Because girls who eat rice in the night have the last laugh.
इस वजह से बन रहे हैं करीना कपूर के एब्स, डायटीशियन ने खोले राज
  • 5/7
इसी के साथ ये साफ हो गया है कि करीना कपूर की फिटनेस और शानदार एब्स के पीछे चावल हैं. अपनी डाइट के बारे में बताते हुए एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था, अगर मुझे अगले दिन शूट पर जाना होता है तो मैं दाल-चावल या पुलाव और रायता लेती हूं.

इस वजह से बन रहे हैं करीना कपूर के एब्स, डायटीशियन ने खोले राज
  • 6/7
उन्होंने कहा था, मुझे डिनर में खिचड़ी खाना भी पसंद है. लोगों की गलत धारणा है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है. सिंपल डाइट में भारी मात्रा में न्यूट्रिशन होना चाहिए.

इस वजह से बन रहे हैं करीना कपूर के एब्स, डायटीशियन ने खोले राज
  • 7/7
बता दें, करीना की फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून को रिलीज होने को तैयार है. इस फिल्म को शशांक घोष ने निर्देशित किया है. तैमूर के जन्म के बाद करीना की रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म है. इसमें सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया और सुमित व्यास महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

Advertisement
Advertisement