बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में 'क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है' के सेट पर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. इस दौरान उनसे पूछा गया कि वो कौन से क्रिकेटर को सबसे फिट मानती हैं? इस पर करीना का जवाब कई क्रिकेट लवर्स और खासकर अनुष्का शर्मा को खुश करने देने वाला था, क्योंकि उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया.
करीना ने कहा- मुझे विराट कोहली पसंद हैं क्योंकि वो बहुत फिट हैं और मुझे हॉट लगते हैं.
शो के सूत्रों के अनुसार, विराट की तारीफ करने के तुरंत बाद करीना ने कहा- लेकिन मुझे मेरे नवाब ज्यादा पसंद हैं. मुझे केन विलियम्सन भी पसंद हैं, वे भी बहुत हॉट हैं.
करीना ने कहा कि उन्हें पुराने जमाने वाला क्रिकेट पसंद है क्योंकि तब इसे जेंटलमैन्स गेम समझा जाता था. जिस तरह की क्रिकेट आज खेली जाती है वो करीना को ज्यादा पसंद नहीं है. उन्हें लगता है आज क्रिकेट गेम से ज्यादा जंग बन चुका है.
बता दें, करीना की फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून को रिलीज होने को तैयार है. इस फिल्म को शशांक घोष ने निर्देशित किया है. तैमूर के जन्म के बाद करीना की रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म है.
फिल्म को रेहा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. इसमें सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया और सुमित व्यास महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.