इमरान हाशमी के फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर मिस कर रहे हैं. इमरान हाशमी अब अपनी अगली फिल्म द बॉडी में नजर आएंगे. फिल्म में इमरान के साथ टॉलीवुड एक्ट्रेस वेदिका लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म द बॉडी से वेदिका बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं.
वेदिका की यह पहली हिंदी फिल्म है. वेदिका साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. वह तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
वेदिका ने यूके की कार्डिफ यूनिवर्सिटी से बीएससी और एमएससी की थी. इसके बाद फिल्मों में करियर बनाने के लिए वेदिका ने किशोर नमित कपूर स्कूल जॉइन कर लिया था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी.
वेदिका को साल 2005 में अर्जुन ने 'मद्रासी' का रोल ऑफर किया था. वेदिका ने इस रोल को स्वीकार कर लिया था. फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें ज्यादा फोकस नहीं मिला था. क्योंकि सबकी निगाहें सिर्फ अर्जुन पर ही थीं.
वेदिका ने साल 2008 में एक्टर सिलाम्बरासन की फिल्म कालइ में हिट आइटम नंबर किया था. हालांकि फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिले थे, लेकिन वेदिका को उनके हिट आइटम नंबर के लिए आज भी याद किया जाता है.
वेदिका शांतनू भाग्यराज के साथ फिल्म सक्करकट्टी में लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म का म्यूजिक ए.आर रहमान ने दिया था. फिल्म में वेदिका के रोल की खूब तारीफ भी हुई थी. इसके बाद वेदिका का नाम हेडलाइन पर छा गया था.
वेदिका अभी तक 20 से ज्यादा साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अब वह हिंदी फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती हैं. उन्हें इसका मौका भी बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के साथ मिला है.
फिल्म द बॉडी में इमरान खान और वेदिका के अलावा ऋषि कपूर नजर आएंगी. द बॉडी 13 दिसंबर को रिलीज होगी. ये स्पेनिश फिल्म El Cuerpo (2012) का रीमेक है. फिल्म की स्टोरी ड्रामा बेस्ड है. द बॉडी के डायरेक्टर जीतू जोसेफ हैं.