बिग बॉस का सीजन 12 जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, घर के अंदर हंगामे का मीटर भी ऊपर उठता जा रहा है. लेकिन इस बार बिग बॉस के घर में वो होगा जो पहले कभी नहीं हुआ. दरअसल, बिग बॉस ने कैप्टेंसी के लिए ऐसा टास्क दिया है, जो कंटेस्टेंट का "डर्टी सीक्रेट" उजागर कर देगा.
गुरुवार रात के शो में दीपक और शिवाशीष के बीच कैंप्टेंसी टास्क के लिए जंग छोड़ेगी. दोनों के सामने बिग बॉस कई ऐसे खुलासे करते हैं जो घर में मौजूद कंटेस्टेंट से जुड़े हुए हैं. इन खुलासों का किस कंटेस्टेंट का रिश्ता है ये राज दीपक और शिवाशीष को पता करना है.
आखिर में दीपक और शिवाशीष में से जो भी सदस्य ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम सही बताएगा वो घर का कैप्टन बनेगा.
टास्क के नियमों के मुताबिक, घर के सदस्य दीपक और शिवाशीष को गाइड या मिसगाइड भी कर सकते हैं जिससे वो अपने फेवरेट सदस्य को कैप्टन बना सके. ऐसे में इन दोनों के लिए यह टास्क सिरदर्द बनता नजर आएगा.
बिग बॉस कई सवालों को कंटेस्टेंट से पूछते हैं. जिनके जवाब में अनूप जलोटा और जसलीन के होश उड़ जाते हैं. इसके अलावा श्रीसंत और करणवीर के भी पसीने छूटने वाले हैं.
घरवाले दीपक और शिवाशीष को गुमराह करते भी नजर आते हैं.
इसकी वजह यह भी है, कोई नहीं चाहेगा कि नेशनल टेलीविजन पर उसकी इमेज खराब हो. अब देखना ये है कि बिग बॉस के घर में ये टास्क क्या नया हंगामा खड़ा करता है.