scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

संजय दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी का हो चुका है तलाक, 8 साल पहले की थी शादी

संजय दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी का हो चुका है तलाक, 8 साल पहले की थी शादी
  • 1/10
बॉलीवुड एक्ट्रेस अद‍िति राव हैदरी अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं. वे 28 अक्टूबर, 1986 को हैदराबाद में जन्मी थीं. अदिति रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. वे अकबर हैदरी की परपोती हैं. अदिति असम के पूर्व गवर्नर मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की ग्रैंड भतीजी (Grand Niece) भी हैं.
संजय दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी का हो चुका है तलाक, 8 साल पहले की थी शादी
  • 2/10
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे और शांता रामेश्वर राव हैदराबाद के जाने-माने एजुकेशनलिस्ट के साथ ही ओरीएंट ब्लैकस्वान पब्लिशिंग हाउस के चेयरपर्सन थे.
संजय दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी का हो चुका है तलाक, 8 साल पहले की थी शादी
  • 3/10

अदिति ने 6 साल की उम्र से ही भारतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था और वो ख्यात डांसर लीला सैमसन की शिष्या रह चुकी हैं. अदिति ने अपनी स्कूली पढ़ाई आंध्र प्रदेश से की, लेकिन उन्होंने अपनी ग्रैजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से की है.

Advertisement
संजय दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी का हो चुका है तलाक, 8 साल पहले की थी शादी
  • 4/10

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति ने साल 2009 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी, लेकिन लगभग 4 साल में ही दोनों अलग हो गए. सत्यदीप कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं. वे नो वन किल्ड जेसिका में भी नजर आए हैं.  2012 में जब एक इंटरव्यू के दौरान अदिति से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

संजय दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी का हो चुका है तलाक, 8 साल पहले की थी शादी
  • 5/10

बता दें कि अदिति अपनी मां विद्या राव और पिता एहसान हैदरी दोनों का उपनाम (सरनेम) इस्तेमाल करती हैं. वो कहती हैं कि मेरी मां ने मुझे पाला और बड़ा किया जबकि मेरे पिता भी मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं.

संजय दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी का हो चुका है तलाक, 8 साल पहले की थी शादी
  • 6/10

अदिति ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके माता- पिता के अलग होने के बाद जब वो अपनी मां के साथ रहती थीं तब उनके पिता लगातार यह कोशिश करते रहे कि वो उनकी कस्टडी ले सकें. उन्होंने बताया कि एक दिन मेरी मां ने मुझे फोन कर बताया कि तुम्हारे पिता ने कोर्ट में याचिका दायर की है और वो तुम्हें घुमाने जर्मनी ले जाना चाहते हैं. यह सुनकर मैंने चिल्लाना शुरू कर दिया क्योंकि मैं अपनी छुट्टियां अपनी मां के साथ ही बिताना चाहती थी.

संजय दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी का हो चुका है तलाक, 8 साल पहले की थी शादी
  • 7/10

अदिति ने बताया कि वो कोर्ट जाकर जज से मिलीं और उन्हें बताया कि वो अपनी मां के साथ रहना चाहती हैं तो जज ने भी उनके पिता का ही साथ दिया. उन्होंने बताया कि मेरी मां हमेशा मुझे मेरे पिता से मिलने के लिए कहती थीं.

संजय दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी का हो चुका है तलाक, 8 साल पहले की थी शादी
  • 8/10
बता दें कि अदिति ने  साल 2006 में मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद साल 2007 में उन्होंने तमिल फिल्म 'श्रींगारम' (Sringaram) से किया जिसमें उन्होंने देवदासी का लीड रोल निभाया.
संजय दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी का हो चुका है तलाक, 8 साल पहले की थी शादी
  • 9/10
अदिति कई बॉलीवुड फिल्मों 'दिल्ली-6', 'ये साली जिंदगी', 'मर्डर', 'खूबसूरत', 'फितूर' में काम कर चुकी हैं.
Advertisement
संजय दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी का हो चुका है तलाक, 8 साल पहले की थी शादी
  • 10/10
अदिति की आख‍िरी फिल्म भूमि थी. इसमें वे संजय दत्त के साथ नजर आई थीं. (Pictures: Instagram/aditiraohydari)
Advertisement
Advertisement