scorecardresearch
 

600 करोड़ के माल‍िक विजय थलपति, पहली सैलरी थी बस 500 रुपये, बन चुके हैं हाइएस्ट पेड एक्टर

राजनीतिक चर्चा के बीच विजय के फिल्मी करियर, फिल्मों और पहली सैलरी को लेकर भी चर्चा हो रही है. उनसे जुड़ी कई पुरानी खबरें फिर से ऑनलाइन वायरल हो रही है. आज भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाने वाले विजय ने बहुत छोटी उम्र में फिल्म दुनिया में कदम रखा था.

Advertisement
X
थलपति विजय के फिल्मी करियर की हो रही चर्चा (Photo: ITG)
थलपति विजय के फिल्मी करियर की हो रही चर्चा (Photo: ITG)

थलपति विजय एक बार फिर सुर्खियों में हैं. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की राजनीतिक पार्टी टीवीके ने बड़ी जीत हासिल की. विजय ने अपने फिल्म करियर के चरम पर राजनीति में कदम रखा है. उन्होंने पार्टी का गठन करने से पहले एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया था. अब उनकी पार्टी की जीत के बाद हर तरफ जश्न का माहौल है. उनके तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के चर्चे भी होने लगे हैं.

राजनीतिक चर्चा के बीच विजय के फिल्मी करियर, फिल्मों और पहली सैलरी को लेकर भी चर्चा हो रही है. उनसे जुड़ी कई पुरानी खबरें फिर से ऑनलाइन वायरल हो रही है. आज भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाने वाले विजय ने बहुत छोटी उम्र में फिल्म दुनिया में कदम रखा था. आज भले ही विजस 600 करोड़ की संपत्त‍ि के माल‍िक हैं लेकिन उनकी पहली फीस महज 500 रुपये थी.

थलपति विजय, तमिल फिल्मकार एस.ए. चंद्रशेखर के बेटे है. फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में एंट्री की थी. विजय ने 1984 में अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेट्री' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, एस.ए. चंद्रशेखर ने 2017 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि विजय को इस फिल्म में 500 रुपये ही मिले थे.

Advertisement

आज जब विजय की मार्केट में कीमत 220 करोड़ रुपये प्रति फिल्म तक पहुंच चुकी है. ऐसे में उनकी यह छोटी शुरुआत बेहद असाधारण लगती है. 500 रुपये से शुरू करके 220 करोड़ तक का सफर भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार सैलरी ग्रोथ के उदाहरणों में से एक है.

बॉक्स ऑफिस पर छाए विजय

समय के साथ विजय ने खुद को तमिल सिनेमा का सबसे भरोसेमंद सुपरस्टार बना लिया. 1990 के दशक में उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ी. लेकिन 2003 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'घिल्ली' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इस फिल्म ने उन्हें दर्शकों तक पहुंचाया और मास हीरो के रूप में उनकी स्थिति मजबूत की. इसके बाद 'पोक्किरी', 'कावलान', 'नानबन', 'थुप्पाक्की', 'मेर्सल', 'सरकार' और 'बिगिल' जैसी फिल्मों ने उनकी स्टारडम को और मजबूत किया. हाल के सालों में भी विजय ने पैन-इंडिया फॉर्मूले का पीछा किए बिना बॉक्स ऑफिस पर बड़े आंकड़े पार किए हैं.

उनकी फिल्म 'लियो' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था. जबकि 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. ये आंकड़े विजय के फैनबेस की ताकत और दर्शकों को थिएटर तक लाने की उनकी क्षमता को दिखाते हैं.

जन नायगन के लिए चार्ज किए 220 करोड़

Advertisement

करियर के चरम पर विजय अब सिनेमा को अलविदा कह चुके हैं. फिल्म 'जन नायगन', उनकी आखिरी पिक्चर होगी. राजनीति में कदम रखने से पहले विजय ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने का ऐलान किया था. यह फिल्म उनके फैंस के लिए इमोशनल रूप से बहुत महत्वपूर्ण बन गई है, क्योंकि यह तमिल सिनेमा के एक युग के अंत को दिखाती है.

रिपोर्ट के अनुसार, 'जन नायगन' के लिए विजय ने 220 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. अगर यह सही है, तो वे देश के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. उनकी पहली सैलरी 500 रुपये से इस 220 करोड़ तक का अंतर जबरदस्त है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement