scorecardresearch
 

जल्द आएगा 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2', समय रैना के दोस्त ने दिया हिंट, तारीख भी बता दी

'India’s Got Latent Season 2' को लेकर ऑनलाइन चर्चा तेज हो गई है, जब एक वायरल वीडियो सामने आया जिसमें कॉमेडियन समय रैना के करीबी दोस्त और सहयोगी बलराज घई ने दूसरे सीजन को लेकर खुलासा किया.

Advertisement
X
कब आएगा इंडियाज गॉट लेटेंट ? (Photo: YouTube Screengrab)
कब आएगा इंडियाज गॉट लेटेंट ? (Photo: YouTube Screengrab)

कॉमेडी की दुनिया में अपने अनोखे अंदाज से तहलका मचाने वाले समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनके सुपरहिट शो 'India's Got Latent' के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शो की रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है. दावा किया जा रहा है कि समय रैना के करीबी दोस्त और सहयोगी बलराज घई ने गलती से उस तारीख का खुलासा कर दिया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

समय रैना ने इंस्टाग्राम पर क्या कहा?
इस पूरे चर्चा की शुरुआत तब हुई जब समय रैना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक 'AMA' (Ask Me Anything) सेशन रखा. हमेशा की तरह फैंस ने उनसे 'India's Got Latent Season 2' की वापसी को लेकर सवाल दाग दिए. एक यूजर ने जब पूछा कि नया सीजन कब आएगा, तो समय ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया कि वह फिलहाल अपने ब्रेक का लुत्फ उठा रहे हैं और तुरंत काम पर लौटने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने साफ किया कि वह पूरे महीने आराम करेंगे और उसके बाद ही अगले सीजन की प्लानिंग शुरू करेंगे.

Advertisement

बलराज घई के वीडियो से मची खलबली
समय रैना के इस बयान के तुरंत बाद बलराज घई की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस क्लिप ने फैंस के बीच खलबली मचा दी क्योंकि बलराज ने कथित तौर पर शो के दूसरे सीजन की संभावित तारीख का संकेत दे दिया. वायरल वीडियो के मुताबिक, बलराज ने इशारा किया है कि शो का दूसरा सीजन 9 मई से शुरू हो सकता है. अब लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद आधिकारिक ऐलान से पहले ही मेकर्स की यह सीक्रेट डेट गलती से लीक हो गई है.

विवादों से भरा रहा है पिछला सफर
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'India's Got Latent' का पिछला सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. फरवरी 2025 में यह शो एक बड़े विवाद में फंस गया था. शो में मेहमान बनकर आए रणवीर इलाहबादिया के एक सवाल पर सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा देखा गया, जिसके बाद समय रैना, रणवीर और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) तक दर्ज हुई थी. विवाद इतना बढ़ा कि शो के सभी पुराने एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए थे. अब देखना यह होगा कि दूसरे सीजन में समय रैना किस नए अंदाज के साथ वापसी करते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement