scorecardresearch
 

Film Wrap: राजपाल यादव को मिली सलाखों से आजादी, निरहुआ ने पत्नी मंशा संग नए घर में की पूजा

बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav को 11 दिन बाद Tihar Jail से अंतरिम जमानत पर राहत मिली. वहीं भोजपुरी स्टार Dinesh Lal Yadav उर्फ निरहुआ ने पत्नी मंशा संग अपने नए घर में पूजा कर गृह प्रवेश किया. फिल्म रैप में पढ़ें सोमवार की बाकी बड़ी खबरें.

Advertisement
X
फिल्म रैप में पढ़ें बड़ी खबरें...
फिल्म रैप में पढ़ें बड़ी खबरें...

फिल्म रैप में पढ़ें आज कौन-सी बड़ी खबरें चर्चा में रहीं. एक ओर एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिल गई और 11 दिन बाद उन्हें तिहाड़ जेल से राहत मिली. वहीं दूसरी ओर भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने पत्नी मंशा संग अपने नए घर में विधिवत पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. सोमवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में और क्या हुआ, पढ़ें हमारी इस खबर में...

शिल्पा शेट्टी थीं अक्षय कुमार संग ब्रेकअप की वजह? सालों नहीं की बात, रवीना टंडन बोलीं- हम जवान थे...

90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की लव लाइफ काफी चर्चा में रही थी. बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसकी वजह शिल्पा शेट्टी को अक्षय की जिंदगी में आना बताया गया.इसके बाद यह अफवाह भी उड़ी कि इस लव ट्रायंगल की वजह से रवीना और शिल्पा के बीच मनमुटाव हो गया. हालांकि, तीनों में से किसी ने कभी इन खबरों की पुष्टि नहीं की. 

11 दिन बाद तिहाड़ जेल से छूटेंगे राजपाल यादव, HC ने दी जमानत, लेकिन रखी ये शर्त

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को आखिरकार जमानत मिल गई है. वो 2018 के एक चेक बाउंस मामले में कानूनी जांच के घेरे में थे. अदालत में तय की गई भुगतान शर्तों को पूरा न करने पर उन्हें फरवरी के पहले हफ्ते में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था. एक्टर 11 दिन से जेल की सलाखों के पीछे बंद थे.

Advertisement

पहली बार पत्नी संग दिखे निरहुआ, करोड़ों के आलीशान घर में किया गृहप्रवेश, Photos 

निरहुआ कभी पत्नी संग नजर नहीं आते हैं. ना ही सोशल मीडिया पर कोई फैमिली की फोटो पोस्ट करते हैं. लेकिन अब एक्टर के फैंस को बड़ी ट्रीट मिली है. निरहुआ को पहली बार उनकी पत्नी संग देखा गया है. 

राघव चड्ढा जहां लिखते थे स्पीच, परिणीति चोपड़ा ने उसे बनाया बेटे का कमरा, अंदर से इतना है आलीशान

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस समय काफी हैप्पी स्पेस में हैं. वो अपनी मदरहुड जर्नी एन्जॉय कर रही हैं. परिणीति ने अब लाडले बेटे नीर की नर्सरी की इनसाइड झलक फैंस को दिखाई है, जो इतनी आलीशान है कि आप नजरें नहीं हटा पाएंगे. 

'क्रिकेट छोड़ दो...', PAK खिलाड़ियों की मुनव्वर फारूकी ने उड़ाई खिल्ली, बोले- प्रैक्टिस कर लो... 

श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया. टीम इंडिया ने 61 रनों से रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की. भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को सोशल मीडिया पर तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. उनके ऊपर कई फनी मीम्स भी बन रहे हैं. अब स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी ने पाकिस्तानी टीम की जमकर खिल्ली उड़ाई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement