शाइस्ता लोधी पाकिस्तानी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और होस्ट हैं. शाइस्ता कई टॉप शोज में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने अब टीवी शोज में रोमांटिक सीन्स करने पर बात की. उन्होंने कहा कि शो में हीरो संग रोमांटिक बेडरूम सीन्स करने पर उनकी मां को दिक्कत थी. उनके रिश्तेदार भी उनके रोमांटिक सीन्स करने के खिलाफ थे.
मां से पड़ी शाइस्ता को डांट
शाइस्ता ने एक पॉडकास्ट में इस बारे में बात की. उन्होंने कहा- एक सीरियल में मेरा हीरो संग एक सीन था. उस सीन में फैमिली टाइम दिखाया गया था, जिसमें मैं और हीरो बेड पर बैठकर नॉर्मली बातचीत कर रहे हैं. वो सीन तो हो गया था. मेरी अम्मा भी उस वक्त ज्यादा टीवी या शोज नहीं देखती थीं, तो उन्हें इस बारे में पता भी नहीं था.
दूसरे दिन जब मैं अपनी अम्मा के कमरे में गई तो उन्होंने मुझसे कहा- तुम किस तरह के ड्रामे कर रही हो? मैंने हैरानी से पूछा कि क्या मतलब है? तो उन्होंने कहा तुम किसके साथ शो कर रही हो. तब मैंने उन्हें अपने सीरियल के बारे में डिटेल बताई कि मेरा शो ऑन एयर हो रहा है.
शाइस्ता ने कहा कि उनके रोमांटिक सीन्स पर उनके रिश्तेदारों को भी दिक्कत थी. एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी अम्मी ने उन्हें बताया था कि इंडिया से उनकी एक कजिन का फोन आया था और रोमांटिक सीन पर उन्होंने ऐतराज जताया है. एक्ट्रेस की अम्मी से उनकी रिश्तेदार ने कहा था कि शाइस्ता शो में भले ही कुछ भी करें, लेकिन उन्हें सोना नहीं चाहिए था.
शाइस्ता की हो चुकीं दो शादियां
शाइस्ता लोधी की बात करें तो उन्होंने साल 2001 में VJ के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कई शोज को होस्ट भी किया. फिर 2016 में उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया. वो सबसे पहले 'वादा' सीरियल में दिखीं. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया. शाइस्ता पाकिस्तान के कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
पर्सनल लाइफ की बात करें तो शाइस्ता का पहले पति संग तलाक हो चुका है. एक्ट्रेस की पहली शादी 1999 में हुई थी. मगर 2012 में उनका तलाक हो गया था. पहली शादी से उनके तीन बच्चे हैं. तलाक के बाद शाइस्ता ने प्यार को दूसरा मौका दिया. 2015 में उन्होंने दूसरी शादी करके फिर से अपना घर बसा लिया था.