scorecardresearch
 

हीरोइन संग इंटीमेट सीन में बहका पति, भूला मर्यादा? PAK हसीना बोली- बिगड़ते हैं रिश्ते

पाकिस्तानी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आयजा खान ने अपने पति और एक्टर दानिश तैमूर को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें पति के इंटीमेट सीन्स से कोई दिक्कत नहीं है. वो शक्की बीवी नहीं हैं. अपने पति को स्पेस देती हैं.

Advertisement
X
आयजा खान ने पति को लेकर कही ये बात (Photo: Social Media)
आयजा खान ने पति को लेकर कही ये बात (Photo: Social Media)

आयजा खान पाकिस्तानी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. आयजा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी फैंस की फेवरेट हैं. खास बात ये है कि आयजा खान के पति दानिश तैमूर भी लॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. अब आयजा ने पति के इंटीमेट सीन्स पर बात की है. 

हीरोइन संग पति के रोमांस से होती है दिक्कत?

एक्ट्रेस आयजा खान फेमस पाकिस्तानी होस्ट और एक्ट्रेस निदा यासिर के शो में पहुंची थीं. इस दौरान आयजा से पूछा गया था कि उनके पति दानिश तैमूर फिल्मों में भी काम करते हैं, तो क्या उन्हें पति के इंटीमेट सीन्स देखकर जलन होती है?

आयजा खान ने इसपर कहा था- लड़के और लड़कियों में बहुत अंतर होता है. हमारे समाज में लड़के और लड़कियों को मिलने वाली आजादी अलग है. लड़कों को ये नहीं कहा जाता कि आप इस तरह के कपड़े नहीं पहन सकते. आप यहां-वहां नहीं जा सकते, क्योंकि लड़कों को हर तरह से आजादी दी जाती है. 

आयजा से आगे पूछा गया था कि क्या वो पति पर शक करती हैं और क्या पति के इंटीमेट सीन्स से उन्हें दिक्कत होती है? इसपर उन्होंने आगे कहा था- मैं बिल्कुल भी शक्की बीवी नहीं हूं. मेरा मानना है कि जब हम कुछ चीजें करते हैं, उसके बाद हमें पता चलता है कि क्या करना जरूरी है और क्या नहीं. किसी तरह के सीन्स करने के बाद हमें पता चलता है कि हमारी ऑडियंस इसे एक्सेप्ट नहीं कर रही, तो फिर अगली बार हम चीजें थोड़ा कम कर देते हैं. 

Advertisement

आयजा ने आगे कहा था- जहां तक इंटीमेट सीन्स की बात है तो मुझे दानिश के ऐसे सीन्स से प्रॉब्लम नहीं होती, क्योंकि हम सभी एक्टर्स हैं और एक दूसरे संग काम करते हैं. दानिश जितनी भी लड़कियों के साथ काम करते हैं, उनसे मेरी दोस्ती है तो मुझे ऐसा नहीं लगता. मुझे लगता है कि पार्टनर पर शक करके या लड़ाई करके हम अपनी ही जिंदगी खराब करते हैं. 

एक्ट्रेस आयजा खान की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में पाकिस्तानी एक्टर दानिश तैमूर संग शादी करके घर बसाया था. दोनों दो बच्चों के पेरेंट बन चुके हैं. शादी के सालों बाद भी उनका रिश्ता मजबूत है. 

4 शादी करने के बयान पर ट्रोल हुए थे दानिश तैमूर

बता दें कि दानिश तैमूर ने रमजान स्पेशल शो में 4 शादियां करने के लेकर ऐसा बयान दिया था, जिसपर खूब बवाल हुआ था. एक्टर ने शो में कहा था कि उन्हें इस्लाम में 4 शादियां करने की इजाजत है, पर वो नहीं कर रहे हैं ये अलग बात है. उनके इस बयान पर लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement