scorecardresearch
 

हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड से 'मिसेज' बनीं माहिका शर्मा! क्रिकेटर ने पक्का किया रिश्ता

2026 T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को जीत का श्रेय दिया और इंटरव्यू में उन्हें ‘मेरी मिसेज’ कहा. मैदान पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

Advertisement
X
हार्दिक ने माहिका को दिया जीत का क्रेडिट (Photo: PTI)
हार्दिक ने माहिका को दिया जीत का क्रेडिट (Photo: PTI)

8 मार्च को मेन इन ब्लू ने देश को वुमेन्स डे का सबसे बढ़िया तोहफा दिया. इंडियन क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर 2026 का मेन्स T20 वर्ल्ड कप फाइनल जीत लिया. टीम इंडिया ने T20 क्रिकेट में तो इतिहास रच ही दिया. लेकिन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी फील्ड पर इस जीत का जश्न अलग तरह से मनाया. वो ना सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग रोमांटिक होते उन्हें किस करते दिखे. बल्कि एक बातचीत के दौरान उन्होंने माहिका को अपनी 'मिसेज' तक कह डाला. 

हार्दिक की 'मिसेज' माहिका

माहिका 2026 मेन्स T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच अकेले देखने पहुंची थीं. ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस में वो बेहद स्टनिंग लगीं. इससे कुछ दिन पहले वो हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य पंड्या के साथ इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल देखने भी आई थीं. फील्ड से माहिका ने खूब लाइम लाइट बटोरी. 

जब हार्दिक ने अपने करियर का दूसरा T20 वर्ल्ड कप जीता. उन्होंने इस जीत का क्रेडिट अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिया. वो माहिका पर लट्टू नजर आए. फाइनल के बाद जतिन सप्रू से बातचीत में हार्दिक ने कहा- जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई हैं, तब से लाइफ में बस जीत ही जीत की बात हुई है. बस यही सोचा है कि हार्दिक पंड्या कैसे और आगे बढ़े.

हार्दिक ने आगे कहा- यहीं है मेरी मिसेज. इनका सपोर्ट है, इसी की वजह से हम यहां तक पहुंचे हैं, और मैं बहुत खुश हूं.

Advertisement

जब उड़ी सीक्रेट सगाई की अफवाह

आपको याद होगा कि पिछले साल नवंबर में जब इस कपल ने अपने घर पर पूजा की थी, तब लोगों को लगा था कि हार्दिक और माहिका ने शायद अपने रिश्ते को एक स्टेप और आगे ले जाते हुए, सीक्रेट एंगेजमेंट कर ली है. अब हार्दिक का माहिका को सरेआम मिसेज कहना फिर से इन अफवाहों को हवा दे रहा है. वहीं फील्ड से इस कपल की एंजॉय करती तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा से मचा दिया है. 

माहिका शर्मा संग रिश्ते में आने से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की शादी डांसर और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच से हुई थी. जुलाई 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था. अब दोनों मिलकर अपने 5 साल के बेटे अगस्त्य की परवरिश कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement