टीवी और एंटरटेनमेंट जगत में आज कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं. एक तरफ भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग मैदान पर बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं दूसरी ओर टीवी के पॉपुलर शो ‘शाकालाका बूम बूम’ फेम एक्टर किंशुक वैद्य के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्टर पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें हमारे सोमवार के फिल्म रैप में...
बिजनेस घराने से है ईशान किशन की GF अदिति, मॉडलिंग में छाईं, क्रिकेटर से उम्र में हैं बड़ी
T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया के दो क्रिकेटर्स की खूब चर्चा रही. पहले तो हार्दिक पंड्या हैं. जिनका लेडीलव माहिका शर्मा संग खुल्लम खुल्ला रोमांस देखने को मिला. दूसरी लाइमलाइट लूटी ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने. हार्दिक और माहिका के रिश्ते के साथ इंटरनेट पर ईशान और अदिति की खूब चर्चा हो रही है.
हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड से 'मिसेज' बनीं माहिका शर्मा! क्रिकेटर ने पक्का किया रिश्ता
8 मार्च को मेन इन ब्लू ने देश को वुमेन्स डे का सबसे बढ़िया तोहफा दिया. इंडियन क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर 2026 का मेन्स T20 वर्ल्ड कप फाइनल जीत लिया. टीम इंडिया ने T20 क्रिकेट में तो इतिहास रच ही दिया. लेकिन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी फील्ड पर इस जीत का जश्न अलग तरह से मनाया. वो ना सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग रोमांटिक होते उन्हें किस करते दिखे. बल्कि एक बातचीत के दौरान उन्होंने माहिका को अपनी 'मिसेज' तक कह डाला.
पापा बन गए 'शाका लाका बूम बूम' फेम किंशुक वैद्य, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म, घर गूंजी किलकारी
टीवी के पॉपुलर शो ‘शाकालाका बूम बूम’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर किंशुक वैद्य के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्टर पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी दिक्षा नागपाल ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.
क्रिकेटर शोएब मलिक की चौथी दुल्हन बनेगी ये Pak हसीना? रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोली- मेरी शादी...
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपनी शादी और लव लाइफ को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं. बीते कुछ समय पहले शोएब मलिक को लेकर चर्चा थी कि वो चौथी शादी कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शोएब मलिक पाकिस्तानी एक्ट्रेस वनीजा सत्तार संग रिश्ते में हैं और उनके साथ चौथी शादी कर सकते हैं.
वड़ा पाव बेचकर रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं चंद्रिका दीक्षित बीते कुछ समय से अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पति युगम गेरा संग उनके रिश्ते में दरार पड़ गई है. उनकी शादी टूटने की कगार पर है. मगर पति संग बिखरे रिश्ते के बीच चंद्रिका दूसरी शादी को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. अब उन्होंने दूसरी शादी का सच बताया है.