शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म धुरंधर के पार्ट 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है तो वहीं दूसरी ओर रैपर बादशाह अपने नए 'टटीरी' को लेकर एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं.
बादशाह के नए गाने 'टटीरी' को लेकर मचा बवाल, हरियाणा महिला आयोग ने भेजा समन, जानें पूरा मामला
रैपर बादशाह अपने नए 'टटीरी' को लेकर एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं. गाने के लिरिक्स में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.
5 स्टार होटल, गोल्ड जूलरी, डिजाइनर कपड़े...विजय-रश्मिका की शाही शादी में खर्च हुए कितने करोड़?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक लग्जरी होटल में हुई. शादी में 3 किलो सोने की जूलरी पहनी गई और कई पोस्ट वेडिंग फंक्शंस भी आयोजित किए गए.
'अफेयर को सपोर्ट?', शादी में साथ दिखे विजय-तृषा, फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुआ डायरेक्टर
विजय और तृषा कृष्णन कल्पना सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए. इस पर फिल्म डायरेक्टर मोहन जी क्षत्रियन ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उन्हें सफाई देना पड़ गई.
'तैयार हो जाओ', इस दिन रिलीज होगा Dhurandhar 2 का ट्रेलर, हुई अनाउंसमेंट
'धुरंधर 2' को लेकर फैंस कितने एक्साइटेड हैं, इसकी झलक पिछले दिनों देखी गई जब कहा जाने लगा कि फिल्म का ट्रेलर आज यानी 6 मार्च को आएगा. मगर अब मेकर्स ने अपनी फिल्म का ट्रेलर आज के बदले एक नए दिन लाने का फैसला किया है.
यामी गौतम ने उड़ाया कृति सेनन का मजाक? वीडियो Like करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ऐसे PR स्टंट नहीं करती
एक्ट्रेस यामी गौतम ने कृति सेनन संग कोल्ड वॉर पर रिएक्ट किया है. उन्होंने साफ कहा कि कृति को बुरा भला कहने वाली रील को उन्होंने शायद गलती से लाइक किया.