scorecardresearch
 

'अफेयर को सपोर्ट?', शादी में साथ दिखे विजय-तृषा, फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुआ डायरेक्टर

विजय और तृषा कृष्णन कल्पना सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए. इस पर फिल्म डायरेक्टर मोहन जी क्षत्रियन ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उन्हें सफाई देना पड़ गई.

Advertisement
X
विजय-तृषा पर बोले फेमस डायरेक्टर (Photo: x/@BheeshmaTalks)
विजय-तृषा पर बोले फेमस डायरेक्टर (Photo: x/@BheeshmaTalks)

पिछले हफ्ते खबर आई कि थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने एक्टर-TVK चीफ से चेन्नई कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है. कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी तलाक अर्जी में बेवफाई और एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर का ज़िक्र किया है. अब इस बीच बीते दिन विजय और तृषा कृष्णन ने गुरुवार को चेन्नई में एक शादी में एक साथ पहुंचकर तहलका मचा दिया.

वहीं इन सब के बीच डायरेक्टर मोहन जी क्षत्रियन ने थलपति विजय के 'हिम्मत' की तारीफ कर की है. हालांकि सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट की आलोचना भी हुई, जिसके बाद उन्हें सफाई भी देनी पड़ी.

डायरेक्टर मोहन जी क्षत्रियन ने क्या कहा?
AGS प्रोड्यूसर कल्पना सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में विजय और तृषा की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद, डायरेक्टर मोहन ने इस खबर पर रिएक्ट किया. X (पहले ट्विटर) पर तस्वीर पोस्ट करते हुए, उन्होंने लिखा, 'एक्टर विजय सर अपने स्टाइल में सबको जवाब देते हैं और सभी अफवाहों को बंद कर देते हैं.. उनमें हिम्मत है.'

इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने डायरेक्टर के पोस्ट की आलोचना की. एक फैन ने उन्हें जवाब दिया, 'एक डायरेक्टर के तौर पर मुझे आपकी बहुत इज्जत और उम्मीद थी. मुझे लगता था कि आप हमारी संस्कृति और धर्म के लिए कुछ अच्छा करते हैं. लेकिन यह पोस्ट सच्चाई बताती है. यह दिखाता है कि फिल्म इंडस्ट्री फेम और पैसे के लिए कुछ भी कर सकती है. फिल्मों में दिखाई गई वैल्यूज असल जिंदगी को शायद ही कभी दिखाती हैं. आपको अनफॉलो कर रहा हूं.'

Advertisement

इसके बाद मोहन ने साफ किया कि उनका क्या मतलब था और दावा किया कि वह 'गैर-कानूनी मामलों का समर्थन' नहीं कर रहे थे. उन्होंने लिखा, 'उन्होंने मीडिया के एक ग्रुप का इस्तेमाल करके उनके खिलाफ एक नैरेटिव बनाया. उन्होंने अपने तरीके से उस नैरेटिव को तोड़ा. मैं आपकी हिम्मत की तारीफ करता हूं.. इसका मतलब यह नहीं है कि मैं गैर-कानूनी अफेयर का सपोर्ट कर रहा हूं. अगर आप सभी को यह समझ नहीं आता है तो मैं क्या कर सकता हूं. हमेशा की तरह नैरेटिव में पड़ना.'

जब एक X यूजर ने सवाल किया कि क्या विजय यंग जेनरेशन के लिए एक अच्छा उदाहरण सेट कर रहे हैं? इस पर डायरेक्टर ने जवाब दिया, 'तमिलनाडु में कई अच्छे लीडर हैं जो अभी भी पॉलिटिक्स में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. क्या यंग जेनरेशन ने उन्हें फॉलो किया? फिल्मों में भी सभी सिर्फ ड्रग और हिंसा वाली फिल्में देखते हैं.. फिर भी अंबुमणि अन्नान और अन्नामलाई जी उन्हें साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. यह आपके लिए तमिलनाडु की पॉलिटिक्स है..'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikil Murukan (@onlynikil)

बता दें कि डायरेक्टर मोहन को पझाया वन्नारपेट्टई (2016), द्रौपती (2020), रुद्र थंडवम (2021) और बकासुरन (2023) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. उनकी सबसे नई फिल्म द्रौपती 2, जनवरी में रिलीज हुई थी.

Advertisement

तृषा-विजय को देखा गया साथ
चेन्नई में हुए भव्य रिसेप्शन में विजय और तृषा दोनों ही पारंपरिक लिबास में नजर आ रहे थे. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय हाथ में फूलों का एक खूबसूरत गुलदस्ता लिए हुए हैं और तृषा उनके ठीक पीछे कार से उतर रही हैं. यह शादी फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस से जुड़े कल्पना सुरेश और मीनाक्षी के बेटे की शादी का था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement