scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

गांव में पले यूट्यूबर ने बनवाया Hi-Tech घर, महंगे शोपीस से सजा वॉशरूम, 3 साल में करोड़ों खर्च कर बनाया आशियाना

यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 1/15

26 साल के यूट्यूबर सौरव जोशी आज यूट्यूब की दुनिया के बादशाह हैं. 40.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ वो करोड़ों कमाते हैं. इतनी कम उम्र में सौरव ने नाम और शोहरत सब कमाया है.
 

 (Photo: Instagram @souravjoshivlogs)

यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 2/15

उत्तराखंड में उनका लग्जरी घर है. ये इतना आलीशान है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. हाई टेक सुविधाओं और मॉर्डन डिजाइन से बने इस घर में वो जॉइंट फैमिली के साथ रहते हैं.
 

 (Photo: Instagram @souravjoshivlogs)

यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 3/15

अपने हालिया व्लॉग में सौरव ने करोड़ों में बने इस लैविश घर का टूर दिया है. उन्होंने इस व्लॉग में अपनी जर्नी बताई. 8 साल की मेहनत के बाद वो ऐसा लैविश घर बना पाए.
 

 Photo: Screengrab

Advertisement
यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 4/15

सौरव का पहला घर अल्मोड़ा में था, जहां वो पैदा हुए थे.बाद में उनके पापा हरियाणा चले गए थे. वहां उन्होंने 9 घर बदले. वो किराए पर रहते थे. उनके पापा ने मेहनत कर अपना घर बनाया. उस घर से सौरव ने व्लॉगिंग शुरू की थी.

Photo: Screengrab

यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 5/15

यूट्यूब से अच्छा खासा कमाने के बाद सौरव ने सोचा वो अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड लौटेंगे. वहीं सैटल होकर अपना ड्रीम होम बनाएंगे. पहले 5 साल वो किराए पर रहे. 3 साल में जब उनका ड्रीम होम बनकर तैयार हुआ तो वहां शिफ्ट हुए.

 Photo: Screengrab

यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 6/15

सौरव के घर के बाहर 2 गेट हैं. लैविश और स्पेसियस गार्डन है. जिसमें आम, नींबू के पेड़ लगे हैं. उनका घर तीनों साइड से खुला हुआ है. पूरा घर ऑटोमेशन के साथ है. 

 Photo: Screengrab

यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 7/15

सभी चीजें फोन से कनेक्टेड हैं. सौरव अपने फोन से हर एक चीज को रेगुलेट कर सकते हैं. मेन गेट का डोर फोन से कमांड देने पर ही खुलता है. बेसमेंट का गेट रिमोट से खुलता है. उनके घर के गेट हाथ से नहीं खुलते हैं.
 

 (Photo: Instagram @souravjoshivlogs)

यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 8/15

बेसमेंट में कार पार्किंग के अलावा हेल्पर्स के लिए दो रूम, किचन, वॉशरूम बना है. बेसमेंट की लाइटें भी ऑटोमेटिक हैं. बेसमेंट में उनका ऑफिस है. एक सीक्रेट रूम है. जहां सिलेंडर, प्याज और बाकी का सामान रखा है.


 (Photo: Instagram @souravjoshivlogs)

यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 9/15

घर में लिफ्ट लगी है. लिविंग रूम की लाइट, पर्दे एलेक्सा से कनेक्टेड हैं. डबल हाईट का डिस्पले है जहां महंगे शोपीस रखे हैं. लिविंग रूम का पूरा इंटीरियर, सोफे, फ्रिज सब व्हाइट कलर कॉर्डिनेटेड हैं.
 

 (Photo: Instagram @souravjoshivlogs)

Advertisement
यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 10/15

100 इंच का टीवी लगा है. टीवी के पास बने कैबिनेट में उनके अवॉर्ड्स रखे हैं. घर में दो किचन हैं. 
 

 (Photo: Instagram @souravjoshivlogs)

यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 11/15

लिविंग रूम में वुडन फ्लोरिंग है. बाकी स्पेस में इटैलियन मार्बल लगी है. बेडरूम में हाइड्रोलिक बेड (इसमें गैस-लिफ्ट मैकेनिज्म होता है जिसकी वजह से ये आसानी से खुलते और बंद होते हैं) लगे हैं. 

 Photo: Screengrab

यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 12/15

सौरव के बेडरूम में सीक्रेट टीवी लगा है. जो बॉक्स के अंदर बंद है लेकिन स्विच ऑन करने पर बाहर निकलकर आता है. एक कॉफी कॉर्नर है. एडिटिंग टेबल लगी है. बालकनी है जहां से पहाड़ों का व्यू दिखता है.

 Photo: Screengrab

यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 13/15

एक गेमिंग रूम बना है. चौथे फ्लोर में सौरव का स्टूडियो और टैरेस है. वॉशरूम में सौरव ने डिस्पले बना रखा है. जिसमें महंगे शोपीस रखे हैं. ऑटोमैटिक WC यानी टॉयलेट सीट लगी है. पूरा वॉशरूम इटैलियन मार्बल से बना है.
 

 (Photo: Instagram @souravjoshivlogs)

यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 14/15

कमरों और वॉशरूम में फिंगर प्रिंट लॉक हैं. सौरव ने इस घर की एक-एक चीज खुद बनवाई है. बेडरूम से अटैच्ड वॉक इन वॉर्डरोब है. महंगे बैग्स, परफ्यूम, गॉगल्स, स्लीपर्स का कलेक्शन है. 
 

 (Photo: Instagram @souravjoshivlogs)

यूट्यूबर सौरव जोशी
  • 15/15

सौरव का कहना है अभी उन्हें घर में बहुत काम कराने हैं. प्लांटेशन करनी है. घर और टैरेस को इंडोर प्लांट्स से सजाना है.

Photo: Instagram @souravjoshivlogs
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement