साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन चर्चा में बनी हुई हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय संग उनकी नजदीकियां सुर्खियों में है. रविवार को विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा की मौजूदगी ने लाइमलाइट लूटी.
Photo: Instagram @trishakrishnan
एक्ट्रेस लाइट ब्लू कांजीवरम साड़ी में स्टनिंग लगीं. इस साड़ी को उन्होंने गोल्डन ब्लाउज संग टीमअप किया. डायमंड और रुबी चोकर, मैचिंग ईयरिंग्स, बिंदी और हेयरबन में गजरा लगाकर अपना लुक परफेक्ट बनाया.
Photo: Instagram @trishakrishnan
अब इंस्टा पर तृषा ने अपनी इन फोटोज को शेयर किया है. साथ ही एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक कैप्शन लिखा है. वो लिखती हैं- प्यार की आवाज हमेशा बुलंद होती है.
Photo: Instagram @trishakrishnan
एक्ट्रेस का ये पोस्ट यूजर्स के बीच वायरल हो रहा है. तृषा के लुक की लोगों ने तारीफ की है. फैंस ने तृषा को थलाइवी कही. उन्हें ब्यूटी क्वीन बताया.
Photo: Instagram @trishakrishnan
शख्स ने लिखा- ग्लोबल सुपरस्टार थलाइवी. यूजर्स कमेंट में विजय के मीम्स शेयर कर रहे हैं. जिनमें वो तृषा को लुक की तारीफ करते हुए जेस्चर दे रहे हैं.
Photo: Instagram @trishakrishnan
वहीं उन्हें ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं दिखी. यूजर्स ने तृषा को होम ब्रेकर बताया है. शख्स ने लिखा- ये नॉर्मल नहीं है. मैं संगीता और उनके बच्चों का दर्द समझ सकती हूं.
Photo: Instagram @trishakrishnan
शख्स ने लिखा- क्यों संगीता और बच्चों की जिंदगी को बर्बाद किया जा रहा है? मालूम हो, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पत्नी और दोनों बच्चे शामिल नहीं हुए थे.
Photo: Social Media
ये देखकर फैंस का दिल टूटा था. संगीता और विजय का तलाक का केस चल रहा है. दोनों लंबे वक्त से साथ नहीं रह रहे हैं. संगीता ने विजय पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं.
Photo: Social Media
उधर, तृषा और विजय को लिंक किया जा रहा है. दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया. वे एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताते आए हैं.
Photo: Instagram @trishakrishnan