scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

दोस्ती या सीक्रेट मैरिज? निरहुआ-आम्रपाली की नजदीकियों ने बढ़ाई हलचल, होने लगी चर्चा

निरहुआ-आम्रपाली की सीक्रेट शादी?
  • 1/9

भोजपुरी इंडस्ट्री के दो चहेते सितारों को लेकर अक्सर चर्चा होती है के उनके बीच आखिर रिश्ता क्या है. हम बात कर रहे हैं- निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की.

निरहुआ-आम्रपाली की सीक्रेट शादी?
  • 2/9

वैसे तो ये दोनों हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन दोनों अक्सर साथ वक्त बिताते नजर आते हैं. निरहुआ शादीशुदा हैं, उनके बच्चे भी हैं बावजूद इसके आम्रपाली संग गुपचुप शादी की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. 

निरहुआ-आम्रपाली की सीक्रेट शादी?
  • 3/9

हाल ही में दोनों को मुंबई में साथ हैंगआउट करते स्पॉट किया गया. दोनों साथ में शॉपिंग और डिनर के लिए निकले थे. निरहुआ-आम्रपाली अक्सर इवेंट्स में भी साथ नजर आते हैं.

Advertisement
निरहुआ-आम्रपाली की सीक्रेट शादी?
  • 4/9

एक स्टोर से बाहर निकलते वक्त आम्रपाली ने जैसे ही पैपराजी को देखा. पहले तो एक्ट्रेस उन्हें देख मुस्कुराईं और चिटचैट की, लेकिन फिर पैप्स की बातें सुनकर हैरान-परेशान सी हो गईं. और जाकर अपनी कार में बैठ गईं.

निरहुआ-आम्रपाली की सीक्रेट शादी?
  • 5/9

दरअसल, पैपराजी ने मजाक में आम्रपाली से कह दिया कि- मैम, आप यहां हैं, भैया आपका इंतजार कर रहे हैं. इस पर आम्रपाली ने पहले तो हंसते हुए कहा कि- आप ही ज्यादा इंतजार कर रहे थे.

निरहुआ-आम्रपाली की सीक्रेट शादी?
  • 6/9

लेकिन जब पैप्स ने कहा कि- मैम, भैया के साथ आइए, आप लोग डिनर पर आए हैं, साथ में फोटो खिंचवा लीजिए. तो आम्रपाली थोड़ी नाराज-सी हो गईं और बिना कुछ कहे कार में जाकर बैठ गईं. उनके चेहरे पर असहजता साफ तौर से नजर आई.

निरहुआ-आम्रपाली की सीक्रेट शादी?
  • 7/9

कार में बैठने के बाद आम्रपाली ने पैपराजी को बाय कहा, वहीं आगे की सीट पर बैठे निरहुआ उनसे हाल-चाल पूछते नजर आए. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि डिनर के बाद वापस आकर फोटो खिंचवाएंगे.

निरहुआ-आम्रपाली की सीक्रेट शादी?
  • 8/9

एक बार निरहुआ जगतगुरू रामभद्राचार्य से आम्रपाली संग अपनी सीक्रेट मैरिज की बात भी कुबूल कर बैठे थे. जब महाराज ने कहा कि अर्धांगिनी है तुम्हारी तो उन्होंने हां कहा था. हालांकि बाद में दोनों ने इसे भूल बताया था. इसके अलावा दोनों कई बार अपने रिश्ते को पिछले जन्म का नाता भी बता चुके हैं. 

निरहुआ-आम्रपाली की सीक्रेट शादी?
  • 9/9

अब आम्रपाली और निरहुआ के बीच का ये रिश्ता क्या कहलाता है, ये दोस्ती है या कुछ और... ये तो वही बेहतर जानते हैं. लेकिन उनका इस तरह बार-बार साथ नजर आना और हैंगआउट करना, फैंस के बीच खलबली जरूर मचा देता है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement