बधाई हो! साउथ और हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा अब मिस से मिसेज बन गई हैं. मेहनरीन ने अपने लव ऑफ लाइफ अर्श औलख संग शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत की है.
मेहरीन ने काफी गुपचुप तरीके से शादी रचाई. उन्होंने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके फैंस को गुडन्यूज दी है.
मेहरीन की इंटीमेट वेडिंग में सिर्फ परिवारवाले और करीबी दोस्त रिश्तेदार ही शामिल हुए. शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
मेहरीन बेबी पिंक कलर के लहंगा चोली में सजधज कर दुल्हन बनीं. पिंक लहंगे संग उन्होंने मैचिंग पिंक चूड़ा पहना. गले में मल्टीलेयर नेकलेस, माथे पर टीका लगाकर अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया.
पिंक जोड़े में दुल्हन बनीं मेहरीन किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं. एक्ट्रेस के दूल्हे राजा अर्श औलख भी उनके साथ पिंक शेरवानी में ट्विनिंग करते दिखे. अर्श ने सिर पर पिंक कलर की ही पगड़ी पहनी.
न्यूलीमैरिड कपल मेहरीन और अर्श ने कई रोमांटिक पोज दिए. तस्वीरों में देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन एक दूजे की बांहों में किस तरह खोए हुए.
कुछ तस्वीरों में अर्श अपनी दुल्हन मेहरीन को प्यार से Kiss करते हुए दिखाई दिए. कपल एक दूजे का हाथ थामे नजर आया. दोनों के चेहरे की खुशी और वेडिंग ग्लो देखते ही बनता है.
मेहरीन ने कैप्शन में अपनी वेडिंग डेट लिखी है, जो है 26 अप्रैल 2026. एक्ट्रेस की शादी हिमाचल की हसीन वादियों के बीच हुई. दोनों नई जिंदगी की शुरुआत करके काफी ज्यादा खुश हैं.