scorecardresearch
 

जॉर्ज क्लूनी की पत्नी अमाल को मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी ने अपनी पत्नी अमाल को फोन पर धमकी भरे मैसेज मिलने के चलते घर सुरक्षा बढ़ा दी है.

Advertisement
X
एक्टर जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमाल
एक्टर जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमाल

मशहूर हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी ने अपनी पत्नी अमाल को धमकी मिलने के बाद घर की सुरक्षा कड़ी कर दी है. एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, क्लूनी ने दक्षिण इंग्लैंड की बर्कशायर काउंटी में स्थित घर की हिफाजत के लिए कड़े इंतजाम किए हैं.

इस घर की कीमत 1.07 करोड़ बताई गई है. दोनों को के बिना कहीं न आने-जाने की सलाह दी गई है. 38 साल की अमाल को फोन पर धमकी भरे मैसेज मिले थे. माना जा रहा है कि उन्हें यह धमकियां मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति के केस से जुड़े होने के चलते मिली हैं.

'ग्रैजिया' मैगजीन ने ऑक्सफोर्डशायर जिले के जिला पार्षद पॉल हैरिसन के हवाले से कहा, ' के लिए उतनी सुरक्षा नहीं है, जितनी उनकी के लिए है. क्लूनी की नजर में वह जिस स्तर का कानूनी काम करती हैं और जिस तरह की धमकियां मिली हैं, वो काफी गंभीर है.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement