scorecardresearch
 

शादी के 19 साल बाद भी हफ्ते में दो बार बीवी को चॉकलेट देते हैं सिल्वेस्टर स्टेलॉन

एक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर सिल्वेस्ट स्टेलॉन कई मुकाम हासिल कर चुके हैं और दुनिया भर में करोड़ों फैन बना चुके हैं.

Advertisement
X

एक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर सिल्वेस्ट स्टेलॉन कई मुकाम हासिल कर चुके हैं और दुनिया भर में करोड़ों फैन बना चुके हैं.

वह एक सफल प्रोफेशनल हैं और उनका अपनी बीवी जेनिफर फ्लेविन से जबरदस्त इश्क उनकी शादी को 19 साल बाद भी स्पाइसी बनाए हुए है. सिल्वेस्ट स्टेलॉन रॉमेडी नाऊ पर एलन डीजेनेरस के शो में खुलासा  किया कि वह आज भी हफ्ते में दो बार अपनी पत्नी के लिए चॉकलेट लेकर जाते हैं.

सफल शादी के बारे में पूछे जाने पर स्टेलॉन ने कहा, 'मैं चुप रहता हूं और बेकार का हंगामा नहीं करता. वह कमाल की औरत है. लेकिन हैं तो औरत ही और औरतों की हुकूमत चलती है. मेरे पास डॉग तक फीमेल है. मुझे उसके साथ समय गुजारना पसंद है.' 69 साल के स्टेलॉन ने दुनिया भर में लोगों का दिल जीता है लेकिन वह शो में आकर शो की होस्ट जेनरेस का भी दिल जीतने में कामयाब हो गए. जेनरेस ने माना, 'मैं कहना चाहूंगा कि आपने बहुत ही सख्त कैरेक्टर किए हैं और आप जबरदस्त एथलीट हैं लेकिन मैं आज तक जितने भी शख्स से मिली हूं आप उन सबसे हटकर है. जब मैं आप से मिली आपके इश्क में गिरफ्तार हो गई. '

Advertisement
Advertisement