scorecardresearch
 

'ये अल्लाह का कहर', ईरान पर हुए हमले पर बोला एक्टर, कहा- कब्र में...

अमेरिका और इजरायल ने जबसे ईरान पर हमला किया है, तब से दुनियाभर में टेंशन का माहौल है. मिडिल ईस्ट में भी नाजुक हालात बने हुए हैं, क्योंकि ईरान ने यूएस और इजरायल के हमलों का जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं. अब इसपर एक्टर एजाज खान ने रिएक्ट किया है.

Advertisement
X
ईरान पर हुए हमले पर बोले एजाज खान  (Photo: Instagram @imajazkhan)
ईरान पर हुए हमले पर बोले एजाज खान (Photo: Instagram @imajazkhan)

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है. अमेरिका-इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई दूसरे शहरों में मिसाइलें दागीं. ईरान पर हुए हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हाहाकार मचा हुआ है, क्योंकि ईरान ने यूएस और इजरायल के हमलों का जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं. इन देशों के बीच चल युद्ध से दुनियाभर के लोगों में टेंशन का माहौल है. अब इस जंग पर एक्टर एजाज खान ने रिएक्ट किया है. 

क्या बोले एजाज खान?

टीवी और फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर एजाज खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय दुनिया के सामने रखते हैं. अब ईरान पर हुए अमेरिका और इजरायल के हमले की एजाज खान ने निंदा की है. उन्होंने ये भी दावा किया कि दुनिया में जो ये जंग जैसे हालात पैदा हो रहे हैं, वो अल्लाह का कहर है. 

एजाज खान ने वीडियो शेयर कर कहा- देख रहे होगे क्या चल रहा है दुनिया में. अमेरिका और इजरायल ने रमजान के महीने में ईरान पर बमबारी कर दी. ईरान को गुस्सा आया तो ईरान ने अरब देशों पर बमबारी कर दी. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan)

 

एजाज खान ने आगे कहा- अल्लाह हमसे नाराज है, इसलिए पूरी दुनिया में मुसलमानों पर जुल्म हो रहे हैं. रमजान के महीने में हर देश में बम गिर रहे हैं. ये अल्लाह का कहर है मुसलमानों पर. दुआएं करो. एक दूसरे का सपोर्ट करो. अच्छे काम करो. जकात (दान) दो. गरीबों की मदद करो. पैसे कब्र में नहीं जाएंगे. 

Advertisement

एजाज खान के वीडियो पर कई लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो कई लोगों को कहना है कि उनका तरीका गलत है. एजाज खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वैसे एजाज खान के बारे में आपकी क्या राय है?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement