scorecardresearch
 

कभी दरवाजे तोड़ने के लिए मशहूर हुए थे CID के दया, जानिए आज क्या कर रहे हैं?

शो में दया का दरवाजा तोड़ने वाला अंदाज काफी लोकप्रिय हुआ था और शो के कुछ सबसे यादगार और एंटरटेनिंग सीन्स और डायलॉग्स में से एक था दया के दरवाजा तोड़ने का सीन.

Advertisement
X
दयानंद शेट्टी
दयानंद शेट्टी

बॉलीवुड एक्टर दयानंद शेट्टी शुक्रवार को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. दिलजले, जॉनी गद्दार, रनवे और सिंघम रिटर्न्स जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके दयानंद शेट्टी को लोग सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली टीवी शो CID से. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले इस शो में दयानंद शेट्टी दया का किरदार निभाया करते थे.

साल 1998 में शुरू हुआ ये शो दयानंद शेट्टी का पहला शो था और इसमें उन्होंने साल 2005 तक काम किया. शो में दया का दरवाजा तोड़ने वाला अंदाज काफी लोकप्रिय हुआ था और शो के कुछ सबसे यादगार और एंटरटेनिंग सीन्स और डायलॉग्स में से एक था दया के दरवाजा तोड़ने का सीन.

दया से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने अब तक कितने दरवाजे CID में तोड़े हैं तो उन्होंने बताया, "इसका तो मैंने कोई रिकॉर्ड नहीं रखा है लेकिन इसे गिनीज बुक में होना चाहिए. मैं दरवाजे 1998 से तोड़ते चला आ रहा हूं. जब हमने शुरू किया था तो एक सीक्वेंस बना जिसमें गेट बंद था तो मुझे दरवाजा तोड़ने को कहा गया.

"ये चीज लोगों के दिमाग में क्लिक कर गई. दरवाजा और भी लोग तोड़ते हैं. फ्रेडी ने भी दरवाजा तोड़ा है लेकिन पता नहीं क्यों पब्लिक को दया के दरवाजा तोड़ने वाले सीन अच्छे लगे." दयानंद ने सीआईडी के बाद गुटुर गू, अदालत और सीआईएफ जैसे शोज में काम किया है. हालांकि साल 2019 के बाद से उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं आया है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

दयानंद शेट्टी के जो फैन्स उनके अगले शो का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए गुड न्यूज ये है कि जल्द ही वह MX प्लेयर की एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में काम करते नजर आ सकते हैं. हालांकि इस बात की आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी है.

देखें: आजतक LIVE TV

और पढ़िए

Advertisement
Advertisement