scorecardresearch
 

हॉलीवुड की हॉरर फिल्म का भौकाल! अक्षय की भूत बंगला से हुई क्लैश, फिर भी तगड़ी कमाई के साथ हिट

अक्षय कुमार की भूत बंगला के साथ रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म द ममी लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है. वीकेंड के बाद मंडे को भी इसकी पकड़ मजबूत रही. कम शोज के बावजूद द ममी का ट्रेंड पॉजिटिव है और अब यह 30 करोड़ तक तेजी से बढ़ रही है.

Advertisement
X
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ने, भूत बंगला के सामेन मारी बाजी! (Photo: Screengrab)
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ने, भूत बंगला के सामेन मारी बाजी! (Photo: Screengrab)

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला इन दिनों थिएटर्स में माहौल जमाए हुए है. शुक्रवार को रिलीज हुई भूत बंगला ने पहले वीकेंड में ऐसी भीड़ जुटाई कि अक्षय की फिल्म के लिए लंबे वक्त बाद ऐसा क्रेज देखने को मिला. लेकिन भूत बंगला के साथ ही हॉलीवुड की एक प्रॉपर हॉरर फिल्म द ममी भी शुक्रवार को ही थिएटर्स में रिलीज हुई थी. 4 ही दिन में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट कहलाने के लिए तैयार है. वीकेंड में तगड़ी कमाई के बाद अक्षय की भूत बंगला मंडे को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी स्लो नजर आई. लेकिन द ममी ने मंडे को भी रफ्तार बनाए रखी.

द ममी ने थिएटर्स में की दमदार कमाई
90s में शुरू हुई हॉलीवुड की द ममी फ्रेंचाइजी पहले भी इंडिया में पॉपुलर रही है. लेकिन इस बार आई द ममी उन पुरानी फिल्मों से बहुत अलग है. इसमें फिल्म के ग्रैंड स्केल से ज्यादा फिल्म के एक्सपीरियंस को इंटीमेट बनाने पर फोकस है. फिल्म में भूत स्पेशल इफेक्ट्स की बजाय प्रैक्टिकल इफेक्ट्स और मेकअप के भरोसे बनाया गया है. टेक्निकली भी दमदार होने की वजह से द ममी जनता को बहुत पसंद आ रही है.

शुक्रवार को जब द ममी इंडिया में रिलीज हुई तो धुरंधर 2 पहले से ही दमदार बनी हुई थी. अक्षय की भूत बंगला भी इसी के साथ रिलीज हुई और उसे जनता से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने लगा. इसलिए शुक्रवार से ही द ममी बस गिने-चुने शोज में ही चल रही है. जैसे मंगलवार को ही दिल्ली में भूत बंगला या एक महीने पुरानी धुरंधर 2 के शोज आपको अपनी सुविधा के हिसाब से खूब मिल जाएंगे. लेकिन आपके आसपास की स्क्रीन्स पर दिन भर में द ममी के 4 शोज भी आपको शायद ही मिलेंगे. पर इन गिनती के शोज में भी फिल्म के लिए भीड़ जबरदस्त रही.

Advertisement

दमदार हिट बनने के लिए तैयार द ममी 
पिंकविला के अनुसार, शुक्रवार को द ममी ने 2 करोड़ ओपनिंग कलेक्शन किया था. शनिवार को 50% से ज्यादा ग्रोथ के साथ कलेक्शन 3.10 करोड़ हो गया. रविवार को फिर से जंप के साथ डेली कलेक्शन लगभग 4 करोड़ तक चला गया. सोमवार को द ममी ने 1.80 करोड़ कलेक्शन किया, जो शुक्रवार के मुकाबले मात्र 10% की गिरावट है. यानी वीकेंड में ही नहीं, वर्किंग डेज में भी द ममी के लिए दर्शक लगातार थिएटर्स पहुंच रहे हैं. 4 दिनों में द ममी करीब 11 करोड़ कलेक्शन कर चुकी है. 

बेहद लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई द ममी 20 करोड़ कलेक्शन के साथ भी हिट कही जाती. लेकिन अब ये फिल्म 30 करोड़ तक कमाने के लिए तैयार नजर आ रही है. महीने भर पहले ही धुरंधर 2 जैसी धुआंधार ब्लॉकबस्टर के बीच हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी लिमिटेड स्क्रीन्स के साथ इंडिया में रिलीज हुई थी. अभी तक ये इंडिया में करीब 60 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है. अब द ममी भी तगड़ी कामयाबी के लिए तैयार नजर आ रही है. यानी हॉलीवुड की भी इस साल इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी पार्टी चल रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement