scorecardresearch
 

समीरा रेड्डी ने वीडियो में फ्लॉन्ट किए ग्रे हेयर, ट्रोल्स को कहा- No गाली Only ताली

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने यूट्यूबर यशराज मुखाटे के री-क्रिएट सॉन्ग पर ये वीडियो बनाया है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
समीरा रेड्डी
समीरा रेड्डी

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने म्यूजिक कंपोजर और मशहूर यूट्यूबर यशराज मुखाटे के री-क्रिएट सॉन्ग पर ये वीडियो बनाया है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है साथ ही उनका ये मैसेज सभी फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.  

वीडियो में ट्रोल्स को दिया मैसेज 
वीडियो में देखा जा सकता है शुरुआत में एक्ट्रेस अपने ग्रे हेयर के साथ खेलती नजर आ रही हैं और कहती हैं "एक्सक्यूज़ मी! कमेंट करने वाले लोग याद रखना मेरी जिंदगी है..कैसे भी जियुं तुमसे मतलब? अपनी जिंदगी देखो यार...किसी की जिंदगी में दखल मत दो...क्या होता मालूम गाली मिलती, यम्मी यम्मी वाली गली मिलती" वीडियो में देखा जा सकता है एक्ट्रेस काफी खुश दिखाई दे रही हैं. साथ ही वे ये वीडियो बिना मेकअप के शुरू करती हैं और मेकअप करते हुए खत्म करती हैं .   

समीरा ने ये वीडियो मंगलवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "कमेंट करने वाले लोग, मैंने कभी भी कमेंटस की चिंता नहीं की. ग्रे हेयर डोंट केयर, नो गाली ओनली ताली. इसी के साथ उन्होंने बेहतरीन ट्यून के लिए यूट्यूबर यशराज मुखाटे को टैग करते हुए धन्यवाद किया" महामारी को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस ने सभी को सुरक्षित रहने के लिए कहा. 

Advertisement

सनी लियोनी से सुष्मिता सेन तक, इन एक्ट्रेस ने बच्चे गोद लेकर कायम की मिसाल

समीरा रेड्डी हुईं कोरोना संक्रमित 
आपको बता दें हाल ही में समीरा ने इस बात की जानकारी दी कि वे कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर साझा की है. इसी के साथ समीरा ने फैंस द्वारा उनके जल्द ठीक होने की शुभकामनाओं के लिए सभी को थैंक्यू पोस्ट भी लिखा है. 

TV एक्ट्रेस डोनल बिष्ट और रीम शेख का बिकिनी लुक वायरल, PHOTOS

समीरा रेड्डी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "कल मेरा कोव‍िड टेस्ट हुआ था जोकि पॉज‍िट‍िव आया है. हम सब सुरक्ष‍ित हैं और सभी सावधानी बरत रहे हैं. सैसी सासु भगवान की दया से अलग रहती हैं और इसल‍िए सुरक्ष‍ित हैं. हम होम क्वारनटीन में रहेंगे और अपनी पॉज‍िट‍िव‍िटी को जारी रखेंगे. मुझे पता है क‍ि मेरे पास आप जैसे लोग हैं मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए. ये समय पॉज‍िट‍िव सपोर्ट लेकर मजबूती के साथ खड़े रहने का है. हम सब इसमें साथ हैं...सुरक्ष‍ित रहें".

 

Advertisement
Advertisement