scorecardresearch
 

पिता को यादकर भावुक हुए रोनित रॉय- जब करियर शुरू किया तब वो मुझे छोड़ चले गए थे

रोनित रॉय बोले- काफी छोटी उम्र में मैंने उन्हें खो दिया था. करियर की शुरुआत ही की थी जब वह हमें अलविदा कह गए. मेरे लिए यह अच्छी बात नहीं थी, क्योंकि मैं उन्हें आज भी काफी मिस करता हूं. पिता के साथ मेरी कई यादें जुड़ी हैं.

Advertisement
X
रोनित रॉय
रोनित रॉय

बॉलीवुड-टीवी एक्टर रोनित रॉय की फिल्म ‘7 कदम’ पिता और बेटे के रिलेशनशिप पर आधारित थी. इस फिल्म में रोनित रॉय ने पिता का और अमित साध ने बेटे का किरदार निभाया था. फुटबॉल के दीवाने दोनों अलग-अलग सोच रखते थे, इसका कारण था जेनरेशन गैप. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोनित रॉय ने पिता से जुड़ी इमोशनल यादें साझा कीं. रोनित का कहना था कि जब उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था, तभी पिता ने उन्हें अलविदा कह दिया था. 

जूम को दिए इंटरव्यू में रोनित रॉय बोले, “काफी छोटी उम्र में मैंने उन्हें खो दिया था. करियर की शुरुआत ही की थी जब वह हमें अलविदा कह गए. मेरे लिए यह अच्छी बात नहीं थी, क्योंकि मैं उन्हें आज भी काफी मिस करता हूं. पिता के साथ मेरी कई यादें जुड़ी हैं. मैं उनकी गाड़ी में बहुत घूमता था. उन्हें गाड़ी चलाने का शौक था. मैं और वह दूसरे शहर में अकेले थे, लेकिन काफी समय बाद हम दोनों की बॉन्डिंग बेहतर हुई. उनके साथ मेरी कई शानदार यादें जुड़ी हैं.”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

‘7 कदम’ में क्यों किया अमित के पिता का किरदार?
रोनित रॉय कहते हैं कि ‘7 कदम’ में यह केवल अमित साध के पिता का रोल नहीं था. ऐसा नहीं है कि यह अमित के पिता का रोल था, इसलिए मैंने इसे करने की हामी भरी. मैंने इस रोल को इसलिए किया, क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट मुझे पसंद आई थी. यह एक शानदार स्टोरी थी. मैंने जब स्टोरी पहली बार सुनी थी तो मैं काफी इमोशनल हो गया था. मैंने इससे पहले ‘उड़ान’ और ‘2 स्टेट्स’ में भी पिता का किरदार निभाया है. मेरे लिए दोनों ही फिल्मों में यह किरदार निभाना मुश्किल रहा है. हर किसी ने मुझे एक सख्त पिता के किरदार में देखा है, लेकिन असल में ऐसे भी पिता होते हैं. एक सख्त पिता का किरदार निभाने के बाद मेरे लिए ‘7 कदम’ में पिता का किरदार निभाना अलग एक्सपीरियंस रहा. सच कहूं तो स्टोरी इतनी शानदार थी कि मैं इसके लिए इनकार नहीं कर पाया.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement