scorecardresearch
 

'हम एक दूसरे के लिए नहीं बने', शादी के 3 दिन बाद क्यों बोले विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. शादी के तीन दिन बाद कपल कहता दिख रहा है कि हम एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं, ऐसा क्यों?

Advertisement
X
विजय-रश्मिका के नए वीडियो ने बढ़ाई धड़कने (Photo: Instagram @thedeverakonda)
विजय-रश्मिका के नए वीडियो ने बढ़ाई धड़कने (Photo: Instagram @thedeverakonda)

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं और उनके वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहे हैं. लेकिन शादी के आखिर 3 दिन बाद ही कपल के बीच ऐसा क्यों हो गया जो वो एक दूसरे को ये कहते दिखे कि- वो एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं. 

रश्मिका-विजय में दूरियां?

चिंता मत कीजिए ऐसा सच में नहीं हुआ है. उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने ये प्यारा सा कपल एक बार फिर कपल गोल्स देता नजर आया. इस बीच उनके नए एड शूट की झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

इस ऐड में रश्मिका लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि विजय क्रीम रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आए. दोनों के बीच की नेचुरल केमिस्ट्री और कम्फर्ट ने फैंस का दिल जीत लिया. गाना गाते हुए एक दूसरे से नाराजगी जता रहे हैं और कहते हैं कि हम एक दूसरे के लिए नहीं बने. लेकिन फिर बात में यही कम्पैरिजन दिल तक पहुंचता है और दोनों कह उठते हैं- हम हैं मेड फॉर ईच अदर. 

वीडियो शेयर कर रश्मिका ने अपनी फीलिंग्स भी बयां की और लिखा- हमने इस शूट को करते हुए सबसे ज्यादा मजा किया. ज्यादातर इसलिए क्योंकि सेट पर सिर्फ हम दोनों थे, और वही कर रहे थे जो हम सबसे अच्छा करते हैं… मस्ती करना. शायद ‘एक-दूसरे के लिए बने होना’ यही होता है. यह बिल्कुल हमारे जैसा नहीं था और शायद इसी वजह से यह इतना खास महसूस हुआ. तो ये है हमारी छोटी सी कहानी, “Made For Each Other.”

Advertisement

ये शूट कपड़ों के एक डिजाइनर ब्राइडल ब्रांड के लिए था. इससे पहले भी दोनों एक बाथ सोप के विज्ञापन में साथ नजर आ चुके हैं, जिसमें उन्होंने नए-नवेले शादीशुदा कपल का किरदार निभाया था. उस एड को भी फैंस ने काफी पसंद किया था.

मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे

शादी के बाद ये कपल 26 फरवरी को उदयपुर में पारंपरिक तरीके से शादी करने के बाद हैदराबाद लौट आया. कुछ दिनों बाद दोनों तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे. मंदिर से बाहर निकलते वक्त दोनों काफी खुश नजर आए. कपल ने साथ मिलकर अन्नदान भी किया और सभी को मिठाई खिलाई. 

अब 4 मार्च को विजय और रश्मिका का वेडिंग रिसेप्शन है. दोनों की शादी और उसके बाद की झलकियां फैंस के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement