scorecardresearch
 

7 साल का अफेयर, फिर विजय की दुल्हन बनीं रश्मिका मंदाना, कब बनेंगी मां? कहा- अभी से...

रश्मिका मंदाना ने बेबी प्लानिंग और मदरहुड पर खुलकर बात की है. जिसमें उन्होंने बताया कि वे अपने बच्चों के लिए अभी से बहुत प्रोटेक्टिव और इमोशनल फील कर रही हैं. उन्होंने कहा कि वे फिलहाल करियर पर फोकस कर रही हैं, लेकिन भविष्य में बेबी प्लानिंग जरूर करेंगी.

Advertisement
X
मदरहुड पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना (Photo: Screengrab)
मदरहुड पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना (Photo: Screengrab)

पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी इंटरनेट पर छाई हुई है. शादी के बाद कपल अपनी मैरिड लाइफ को खुलकर जी रहा है. पहले वो एक दूसरे के संग दिखना अवॉइड करते थे. लेकिन अब हर दिन साथ में कैप्चर हो रहे हैं. कपल की केमिस्ट्री पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं.

मां बनने पर क्या बोलीं रश्मिका?

रश्मिका ने ग्रैंड वेडिंग से पहले एक इंटरव्यू में बेबी प्लानिंग को लेकर बात की थी. मदरहुड पर बात करते हुए रश्मिका ने बताया कि बच्चों को लेकर वो नैचुरली केयरिंग और प्यार वाली भावना रखती हैं. उन्होंने बताया कि वे बच्चों को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव और इमोशल हैं. ऐसे में उन्हें कभी-कभी लगता है कि वो पहले से ही मां बन चुकी हैं. क्योंकि बच्चों के लिए वो अभी से इमोशंस को फील करने लगी हैं.

एक्ट्रेस ने कहा कि एक दिन उनके बच्चे जरूर होंगे. मदरहुड के उस फेज के लिए वो सुपर एक्साइटेड हैं. लेकिन उन्हें हैरानी भी होती है क्योंकि वो अभी से अपने होने वाले बच्चों के लिए प्रोटेक्टिव हैं. रश्मिका के मुताबिक, वो उनके लिए सब कुछ करेंगी. उनकी सुरक्षा, देखभाल से लेकर उन्हें हर मुश्किल से बचाने का जिम्मा संभालेंगी.

Advertisement

एक्ट्रेस ने कबूला कि वो मदरहुड के लिए खुद को फिजीकली और मेंटली मजबूत करने की कोशिश करती हैं. ताकि वो जरूरत पड़ने पर उनके लिए कोई भी लड़ाई लड़ सके. एक्ट्रेस का कहना है अभी उनका फोकस करियर पर है. लेकिन एक दिन वो अपनी फैमिली शुरू करेंगी, जिसमें अभी वक्त है. रश्मिका का ये कंफेशन सुनकर फैंस एक्साइटेड फील कर रहे हैं. उन्हें बेबी देवरकोंडा का इंतजार रहेगा. कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की. 4 मार्च को वो रिसेप्शन पार्टी देंगे. हैदराबाद में होने वाली इस पार्टी में इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत के नामी सितारे शामिल होंगे. 

वर्कफ्रंट पर, रश्मिका और विजय ने दो फिल्मों में अभी तक साथ काम किया है. गीता गोविंदम के बाद वो फिल्म डियर कॉमरेड में दिखे थे. ऑनस्क्रीन उनकी जोड़ी हिट रही. अब शादी के बाद कपल साथ में तीसरी बार स्क्रीन पर नजर आएगा. फिल्म रणबाली में रश्मिका-विजय स्क्रीन शेयर करेंगे. मूवी के लुक पोस्टर ने इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement