आज से एक साल पहले 30 अप्रैल, 2020 को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया था. उनके निधन के एक साल पूरे होने पर उन्हें एक बार फिर से याद किया गया और फैंस भावुक भी नजर आए. कपूर खानदान ने भी घर के इस चहेते स्टार के निधन पर एक पूजा का आयोजन किया. रणबीर कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट संग इस पूजा समारोह में शिरकत की. मगर किसी कारणवश वे गुस्साए नजर आए और पैपराजी को चेताया भी.
सोशल डिस्टेंसिंग ना करने पर भड़के रणबीर-
रणबीर कपूर जब कार से उतरे तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. रणबीर ने उन्हें उचित दूरी बनाने और कोविड के नियमों का पालन करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि- 'ये गलत कर रहे हो आपलोग'. ये कह कर रणबीर आगे बढ़ गए. वहीं आलिया भी कार से उतरते ही सीधा घर के अंदर घुस गईं. वहीं पैपराजी रणबीर की बात से इत्तेफाक रखते और उन्हें सॉरी कहते नजर आए.
ट्रेडिशनल लुक में आलिया तो कैजुअल लुक में रणबीर
जहां एक तरफ समारोह की शोभा के मद्देनजर आलिया भट्ट ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर हमेशा की तरह कैजुअल लुक में दिखे. आलिया पिंक शूट में थीं तो रणबीर कपूर ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई थी.
40 साल में 150 फिल्में करने के बाद इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर ने दिया था लुक टेस्ट
साल 2020 में कह दिया चहेते चिंटू ने अलविदा
साल 2020 से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई और ये सिलसिला अभी भी जारी है. फिल्म इंडस्ट्री के चहेते चिंटू यानी ऋषि कपूर का लंबी बीमारी के बाद आज ही के दिन निधन हो गया था. उनके निधन से पूरा परिवार टूट गया था. नीतू कपूर का भी हार बुरा हो चला था और रणधीर कपूर भी काफी मायूस हो गए थे. ऋषि कपूर के बाद ही उनके सबसे छोटे भाई राजीव कपूर का भी देहांत हो गया.
Covid-19 vaccine है कितनी जरूरी? करीना ने तैमूर को यूं समझाया
रणधीर कपूर आईसीयू में
बता दें कि कपूर खानदान के सबसे सीनियर सदस्य और बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं और मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं. एक्टर को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है. उनकी हालत में पहले से सुधार देखने को मिल रहा है.