scorecardresearch
 

'मैं रोया-गिड़गिड़ाया', राजपाल यादव का किस पर फूटा गुस्सा? बोले-5 करोड़ की ईंटें घर में लगीं...

राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनका पैसों का एग्रीमेंट गलत तरीके से आगे बढ़ाया गया था. एक्टर ने ये भी दावा किया कि उन्हें ज्यादा पैसे देने के लिए मजबूर किया गया था.

Advertisement
X
 राजपाल यादव ने खोले राज (PHOTO: Instagram @rajpalofficial)
राजपाल यादव ने खोले राज (PHOTO: Instagram @rajpalofficial)

राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में बाहर आने के बाद कई बड़े खुलासे किए हैं. एक्टर ने 28 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया. राजपाल ने कॉन्फ्रेंस के वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि कंपनी ने गलत तरीके से एग्रीमेंट को बढ़ाया था और उनसे ज्यादा पैसे मांगे थे. 

राजपाल का खुलासा

राजपाल यादव ने कॉन्फ्रेंस में अपने पुशतैनी घर को लेकर भी बड़ा दावा किया. एक्टर बोले- राजपाल 50 करोड़ रुपयों के लिए भी टूट नहीं सकता है, तो 5 करोड़ की मेरे ऊपर जो रकम चढ़ी, उसके लिए बोला गया कि मैं रोया, गिड़गिड़ाया, जबकि इनको भी पता है कि मेरे गांव के घर में 2015 से पहले ही 5 करोड़ रुपये की ईंटें बेसमेंट में लग गई थीं, जिसपर हमारा मकान खड़ा है. 

राजपाल के साथ हुआ धोखा?

राजपाल ने बताया कि उनका पहला एग्रीमेंट 2010 में साइन हुआ था, जिसमें ये बात तय हुई थी कि वो 5 करोड़ के बदले 8 करोड़ रुपये देंगे, लेकिन फिल्म रिलीज के बाद. उसके बाद फिल्म से जो भी नुकसान या फायदा होगा वो राजपाल के पास जाएगा. लेकिन फिर 6-8 महीने के बाद उनके पास दूसरा एग्रीमेंट आ गया, जिसमें कहा गया कि फिल्म 6 महीने लेट हो गई है इसलिए 5 का साढ़े 9 करोड़ कर दो.

Advertisement

राजपाल बोले उन्होंने फिर साढ़े 9 करोड़ पर एग्रीमेंट साइन करवा लिया था. साथ ही कहा कि अगर टाइम पर पैसा लौटा दोगे 7.5 करोड़ ही ले लेंगे. लेकिन अभी 9.5 पर साइन कर दो. फिर जुलाई 2012 में बोला गया कि 11 करोड़ 10 लाख रुपये के एग्रीमेंट पर साइन कर दो. राजपाल ने कहा कि उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई और 24 घंटे के अंदर फिल्म को थिएटर से उतारना पड़ा था, जिस वजह से सारा पैसा डूब गया. 

फैंस को कहा शुक्रिया

राजपाल यादव ने कॉन्फ्रेंस में उन्हें मिले सपोर्ट के बारे में भी बात की. एक्टर ने कहा कि वो अपने सभी सपोर्टर्स का शुक्रिया अदा करने के लिए जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. उसमें उन लोगों के नाम शामिल होंगे, जिन्हें वो पर्सनली थैंक्यू कहना चाहते हैं. साथ ही उन लोगों का भी सम्मान करेंगे जो गुमनाम रहना चाहते हैं. एक्टर ने ये भी बताया कि उनके पास काम की कमी नहीं है. अगले 7 सालों तक उनके पास काफी काम है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement