scorecardresearch
 

Youtube की कमाई से ऋतिक रोशन का पड़ोसी बना, महल जैसा घर देखकर चौंकी फराह खान

रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया स्टार हैं. वो यूट्यूब से तगड़ी कमाई करते हैं. उन्होंने ऋतिक रोशन की बिल्डिंग में महलों जैसा घर बनाया है, जिसकी झलक फराह खान ने दिखाई है.

Advertisement
X
रणवीर का घर देख चौंकी फराह खान ( Photo: Screengrab)
रणवीर का घर देख चौंकी फराह खान ( Photo: Screengrab)

रणवीर इलाहाबादिया एक फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. 32 साल की उम्र में उन्होंने बड़ा नाम कमा लिया है. रणवीर पॉडकास्ट भी चलाते हैं, जिसमें बॉलीवुड, स्पोर्ट्स समेत कई दिग्गज हस्तियां नजर आ चुकी हैं. अब रणवीर ने अपने लैविश घर की झलक दिखाई है, जो उन्होंने यूट्यूब की कमाई से खरीदा है. 

इतना आलीशान है रणवीर का घर

दरअसल, फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंचीं. फराह ने अपने व्लॉग में रणवीर के घर का टूर भी कराया. रणवीर ने बताया कि वो ऋतिक रोशन की बिल्डिंग में ही रहते हैं. 

रणवीर का घर का अंदर से काफी बड़ा और लैविश है. उनके घर में एक बड़ा हॉल है, जहां बिग सिटिंग एरिया बनाया गया है. घर में काफी बड़ी बालकनी है, जहां से बाहर का खूबसूरत नजारा दिखता है. रणवीर ने अपना बेडरूम भी दिखाया. उन्होंने कहा कि ये पहली बार है, जब कैमरे पर वो अपना बेडरूम दिखा रहे हैं. रणवीर के बेडरूम में हर टाइम दीया जलता है. इससे उन्हें पॉजिटिविटी फील होती है.

रणवीर के घर में एक वॉकिंग वॉर्डरोब भी है, जिसकी झलक देख फराह खान के भी होश उड़ गए. फराह ने उनकी वॉकिंग वॉर्डरोब की खूब तारीफ की. हर चीज को उन्होंने साफी सिस्टमैटिकली लगाया हुआ है, जिससे फराह इंप्रेस हुईं. 

Advertisement

 

 

रणवीर के घर में एक आलीशान स्टूडियो भी बना है, जिसमें वो नामी हस्तियों का इंटरव्यू लेते हैं. रणवीर का घर अंदर से किसी महल से कम नहीं है. रणवीर का घर देखकर फराह खान शॉक्ड हो गईं. उन्होंने कहा कि अगर पॉडकास्ट करके ऐसा घर खरीद सकते हैं, तो वो भी अब पॉडकास्ट करना चाहती हैं. 

 

10 साल से यूट्यूब पर एक्टिव रणवीर

रणवीर ने बताया कि उन्होंने 22 साल की उम्र में अपनी यूट्यूब जर्नी शुरू की थी. अब वो 32 साल के हो गए हैं. उन्हें यूट्यूब पर 10 साल हो गए हैं. उन्हें कई सिल्वर, 7 गोल्ड और एक डायमंड बटन भी मिल चुका है. 

रणवीर ने ये भी बताया कि इसी घर में उनके ऊपर कंट्रोवर्सी हुई थी और इसी घर में रहते हुए उन्होंने अपने करियर और लाइफ में ग्रो किया है. रणवीर का कहना है कि ये घर उनके लिए काफी लकी है. उनकी जर्नी में इस घर का बहुत बड़ा रोल है. 

 

रणवीर ने फराह खान के कुक को खास गिफ्ट भी दिया. उन्होंने अपने कलेक्शन से दिलीप को चश्मा दिया. वहीं, फराह खान को उन्होंने कुछ कीमती स्टोन दिए, जो सेहत, पैसा और खुशियों को अट्रैक्ट करते हैं. 

 

Advertisement

रणवीर ने फराह खान के साथ मिलकर बटर पनीर भी बनाया. फराह और रणवीर ने एक दूसरे संग अपने करियर को लेकर कई बातें साझा कीं. रणवीर का घर देख फैंस भी हैरान हो गए हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement