
शानदार एक्टिंग और चार्मिंग पर्सनैलिटी से फैंस के दिलों को जीतने वाली नुसरत भरूचा फिल्मी दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं. प्यार का पंचनामा फिल्म से नुसरत को एक्ट्रेस के तौर पर खास पहचान मिली है. एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट और फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. अब एक बार फिर नुसरत का लुक लाइमलाइट में बना हुआ है.
बैकलेस ड्रेस में समर रेडी दिखीं नुसरत
दरअसल, नुसरत भरूचा को आज एंपायर स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान नुसरत कॉटन की बैकलेस मेक्सी ड्रेस में नजर आईं. ओपन हेयर और लाइट ग्लोइंग मेकअप में नुसरत का लुक गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
कैसी हैं बहू आलिया भट्ट? पैपराजी के सवाल पर नीतू कपूर का जवाब जीत लेगा दिल
Ajay Devgn के Runway पर फिसल ना जाए Tiger Shroff की Heropanti 2, किसका पलड़ा होगा भारी?
नुसरत को यूजर्स ने बताया उर्फी जावेद
नुसरत ने यहां पैपराजी को कई पोज भी दिए. एक्ट्रेस के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नुसरत के वीडियो सामने आते ही कई लोगों ने उन्हें उर्फी जावेद समझ लिया. कईयों ने तो नुसरत को उर्फी समझकर वीडियो पर कमेंट भी कर दिया. लोगों का ऐसा मानना है कि इस लुक में नुसरत भरूचा बिल्कुल उर्फी जावेद लग रही हैं.
एक यूजर ने लिखा- ये उर्फी जावेद की तरह दिख रही है. कुछ समय के लिए मैं कंफ्यूज हो गया था. एक और यूजर ने नुसरत को ट्रोल करते हुए लिखा- उर्फी जावेद की चाची. एक दूसरे यूजर ने लिखा- उर्फी का वर्जन, ये कई बार उसकी तरह दिखती हैं.


क्या आपको भी नुसरत भरूचा उर्फी जावेद की तरह लग रही हैं, हमें जरूर बताएं.