scorecardresearch
 

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा खेसारी लाल यादव का ये वीडियो, मिले करोड़ों व्यूज

खेसारी के इस गाने को यू-ट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, इस गाने के स्टेज शो के वीडियो भी करोड़ों व्यूज पा चुके हैं.

Advertisement
X
Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani
Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गानें यू-ट्यूब पर काफी सर्च किए जाते हैं. अकसर उनके गानें ट्रेंड में रहते हैं. इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का एक गाना इन दिनों काफी देखा जा रहा है. इस गाने को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं. गाने के बोल हैं..... 'नवंबर में चल जईबू जान.'

यह एक सैड सॉन्ग है, जिसे खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. यह भोजपुरी गाना खेसारी के पसंदीदा गानों में शुमार है. इस गाने का क्रेज इस कदर है कि खेसारी के हर स्टेज शो में इस गाने की डिमांड जरूर होती है.

इस गाने को अजीत हलचल ने लिखा है और आशीष वर्मा ने संगीत दिया है. खेसारी के इस गाने को यू-ट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, इस गाने के स्टेज शो के वीडियो भी करोड़ों व्यूज पा चुके हैं.

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे तेजी से उभरने वाला स्टार माना जाता है. उनकी फिल्में रिलीज होने के साथ ही हिट हो जाती हैं. कहा यह भी जाता है कि वर्तमान में भोजपुरी फिल्मों के हिट होने के लिए उसमें खेसारी लाल यादव के नाम का जिक्र ही काफी होता है.

Advertisement

उनके स्टेज शो के दौरान भी लाखों की भीड़ एकत्रित होती है. हालांकि, कोरोना के कारण वो इन दिनों स्टेज शो नहीं कर पा रहे. लेकिन उनके गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं.

 

Advertisement
Advertisement