scorecardresearch
 

'द केरल स्टोरी झूठा प्रोपगेंडा फैला रही...', बोले CM पिनाराई विजयन, कंटेंट पर जताई नाराजगी

विपुल अमृतलाल शाह की 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर विवाद शुरू हो चुका है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फिल्म को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने इस फिल्म को गलत प्रोपगेंडा फैलाने और सेकुलरिज्म के लिए खतरा बताया है.

Advertisement
X
'केरल स्टोरी 2' पर बोले केरल के सीएम पिनाराई विजयन
'केरल स्टोरी 2' पर बोले केरल के सीएम पिनाराई विजयन

साल 2022 में आई 'द केरल स्टोरी' ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था. जिस तरह उस फिल्म में केरल की महिलाओं के मुस्लिम धर्म में बदलने की कहानी दिखाई गई, वो काफी हैरानी वाली बात थी. इस फिल्म के लिए इसके डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. अब वो डायरेक्टर इसका अगला पार्ट 'द केरल स्टोरी 2' भी लेकर आ रहे हैं, जिसपर अभी से विवाद शुरू हो गया है.

'द केरल स्टोरी 2' से नाराज केरल सीएम

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टेंटमेंट जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' का दूसरा पार्ट जल्द आने वाला है, इससे उन्हें बहुत चिंता हो रही है. उनका कहना है कि पहली फिल्म को जानबूझकर बनाया गया था ताकि केरल के खिलाफ नफरत फैलाई जाए और राज्य के सभी धर्मों का सम्मान वाली संस्कृति को कमजोर किया जाए. 

अपने बयान में उन्होंने पूछा कि समाज में विभाजन और नफरत फैलाने वाली ऐसी जहरीली फिल्मों को सिनेमाघरों में दिखाने की इजाजत कैसे मिल जाती है, जबकि 'बीफ' नाम की एक मूवी को फिल्म फेस्टिवल में रोक दिया गया था. उन्होंने कहा कि संघ परिवार ने इस फिल्म की झूठी कहानी को आगे बढ़ाया और फैलाया. वो झूठ फैला रहे हैं कि आपसी सहमति से हुई शादियां भी जबरन धर्म बदलवाने और सांप्रदायिकता का उदाहरण हैं.

Advertisement

झूठा प्रोपगेंडा फैलाने का लगाया आरोप

केरल के सीएम ने ये भी कहा कि केरल में कभी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए, यहां सभी समुदाय एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. ऐसे में ये लोग केरल को देखकर जलते हैं और राज्य के दुश्मन बनकर शांति भंग की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा, 'हमें मिलकर इन कोशिशों को ठुकराना चाहिए जो केरल को आतंकवाद का केंद्र दिखाने की कोशिश करती हैं. केरल एक ऐसा राज्य है जहां धर्मों में सद्भाव है, स्थिर विकास हो रहा है, कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है.'

अंत में वो कहते हैं कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस झूठे प्रोपगेंडा से केरल राज्य के सभी धर्मों का सम्मान वाली संस्कृति की नींव को नुकसान ना पहुंचे. हमें सेकुलरिज्म और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करके इस झूठ को नकारना चाहिए. बात करें फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की, तो इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जिसका ट्रेलर कुछ दिन पहले ही सामने आया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement