scorecardresearch
 

तैमूर अली खान बने शेफ, मां करीना कपूर के लिए बनाई स्पेशल कुकीज

तैमूर ने हाथ में जो ट्रे पकड़ी हुई है उसमें कुछ कुकीज बनाए हैं जिन्हें वो बेक करने जा रहे हैं. हालांकि ये कुकीज भी बेहद खास हैं क्योंकि उन्होंने इसमें पापा सैफ, मां करीना, खुद को और अपने छोटे भाई को बनाया है.

Advertisement
X
तैमूर अली खान
तैमूर अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जब से सोशल मीडिया पर आई हैं तब से फैन्स को उनके बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान की इनसाइड फोटोज समय-समय पर मिलती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान की एक ताजा तस्वीर शेयर की है जिसमें टिम-टिम हाथ में ट्रे लिए नजर आ रहे हैं.

तैमूर ने हाथ में जो ट्रे पकड़ी हुई है उसमें कुछ कुकीज बनाए हैं जिन्हें वो बेक करने जा रहे हैं. हालांकि ये कुकीज भी बेहद खास हैं क्योंकि उन्होंने इसमें पापा सैफ, मां करीना, खुद को और अपने छोटे भाई को बनाया है. उनकी चारों कुकीज के जरिए उन्होंने अपने परिवार के चारों सदस्यों को बनाया है.

तैमूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में तैमूर सफेद कुर्ता पहने, हाथ में ट्रे पकड़े, मासूमियत से कैमरा की तरफ देखते नजर आ रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मेरा लाडला फ्रेम में है, वैसे काफी अच्छा लग रहा है. शेफ टिम. फेवरेट बच्चा.

ऐसा है फैन्स का रिएक्शन

करीना की इस तस्वीर पर ढेरों सोशल मीडिया सितारों के साथ-साथ तमाम फैन्स ने भी कॉमेंट किया है. सबा पटौदी ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा- माशा अल्लाह. लव यू ऑल. मस्त रहो. पूनम दमनिया, फराज मनन और शरिया अहमद खान ने दिल वाले इमोजी बनाकर अपने इमोशन्स शेयर किय है. यूजर्स की बात करें तो एक फैन ने लिखा- वो कितना क्यूट लग रहा है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement