scorecardresearch
 

पंजाबी सिंगर ने की ऑटो ड्राइवर की मदद, भरा भारी भरकम फाइन, फैंस बोले- क्या बात है

सिंगर करण औजला ने मुंबई में हाल ही में ऑटो राइड ली थी. इस दौरान पुलिस ने उनका ऑटो रोका और उनके साथ जो हुआ वो उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. करण के साथ घटा ये पल अब सुर्खियों में है. ब्रिटिश-सिख फिल्ममेकर सनवीर सिंह ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है.

Advertisement
X
करण औजला ने भरा फाइन (Photo: ITG)
करण औजला ने भरा फाइन (Photo: ITG)

पंजाबी सिंगर करण औजला ने 28 फरवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपनी पावरफुल परफॉरमेंस के साथ P-Pop Culture India Tour की शुरुआत की. करण ने स्टेज पर अपनी इलेक्ट्रिफाइंग परफॉरमेंस से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया. फिलहाल वे मुंबई में भारत टूर के अगले चरण के लिए हैं. 3 मार्च को मुंबई और पुणे में स्पेशल होली एडिशन कॉन्सर्ट्स में करण औजला परफॉर्म करने वाले हैं. इस बीच उन्हें मुंबई की सड़कों पर कैजुअल ऑटो राइड लेते देखा गया.

करण ने भरा भारी भरकम फाइन 

करण औजला की ऑटो राइड के दौरान पुलिस ने उनका ऑटो रोका, और यह अनएक्सपेक्टेड मोमेंट अब सुर्खियों में है. ब्रिटिश-सिख फिल्ममेकर सनवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें दिखता है कि जब पुलिस ने उनके साथ चल रहे ऑटो को रोका, तो करण औजला ने ऑटो ड्राइवर का 17,000 रुपये के फाइन को क्लियर करने का ऑफर दिया. सिंगर ने अपनी टीम के मेंबर्स को निर्देश दिया कि इस फाइन को सेटल कर दें. बाद में एक और ऑटो ड्राइवर ने करण को अप्रोच किया और अपने फाइन क्लियर करने में मदद मांगी. उनकी गुजारिश पर सिंगर ने 5,000 रुपये देने पर सहमति जताई, जिससे ड्राइवर बहुत खुश हो गया.

करण औजला को कहते हुए सुना गया, 'ये लोग मुझे बहुत पसंद करने वाले हैं, हम यहां सबके फाइन पे कर रहे हैं.' बाद में दूसरे ड्राइवर ने शुक्रिया अदा करते हुए करण को गले लगा लिया. सिंगर ने मजाक में ऑटो ड्राइवर को सलाह भी दी कि दोबारा फाइन न होने दें, क्योंकि हमेशा कोई ऐसा नहीं मिलेगा जो पेनल्टी क्लियर कर दे. सिंगर के इस बड़े दिल वाले जेस्चर से फैंस खुश हैं. कुछ ने तो रोड पर करण को देखते ही उन्हें घेर लिया और फोटोज क्लिक कीं, जिससे यह पल और भी यादगार हो गया.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanvir Singh (@sanvirchana)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Aujla (@karanaujla)

वीडियो के अंत में करण औजला ने प्लेफुल तरीके से कहा, 'अचानक मैं शहर का फेवरेट बन गया... यो! ये कमाल है.' उन्होंने फैंस और लोकल लोगों से मिले गर्मजोशी भरे रिस्पॉन्स को स्वीकार किया. करण औजला का भारत टूर जबरदस्त तरीके से प्लान किया गया है. मुंबई के बाद सिंगर अहमदाबाद में 7 मार्च को, चंडीगढ़ में 14 मार्च को, इंदौर में 21 मार्च को और बेंगलुरु में 29 मार्च को परफॉर्म करेंगे. अप्रैल में वे कोलकाता (3 अप्रैल), जयपुर (5 अप्रैल), लखनऊ (10 अप्रैल), और लुधियाना (12 अप्रैल) में आग लगाने को तैयार हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement