scorecardresearch
 

पहली सैलरी मिलने के बाद जाह्नवी कपूर ने क्या किया था? एक्ट्रेस ने बताया

इससे पहले जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि वह बिग फैट पंजाबी वेडिंग नहीं चाहती हैं, बल्कि तिरुपति बालाजी के मंदिर में एक सिंपल शादी करना चाहती हैं. जाह्नवी कपूर ने कहा कि वह अपने मलयापुर वाले घर में हल्दी और मेहंदी सेरेमनी करना चाहती हैं, जो उनकी दिवगंत मां श्रीदेवी का घर है. 

Advertisement
X
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • जाह्नवी कपूर ने बताया पहली सैलरी से क्या किया था
  • जाह्नवी ने बताया अपना वेडिंग प्लान

हर इंसान के लिए उसकी पहली सैलरी मायने रखती है. आपकी अपनी मेहनत से की हुई पहली कमाई सभी के खास होती है. अब जाह्नवी कपूर ने अपने नए इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अपने पहले पे चेक से क्या किया था. जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, ऐसे में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी को कैसे खर्च किया.

पहली सैलरी ने जाह्नवी ने किया था ये

पीकॉक मैगजीन से बातचीत में जाह्नवी ने बताया कि वह उन पैसों से घूमने गई थीं. उन्होंने कहा, 'मुझे याद नहीं, शायद मैंने उससे कहीं घूमने के लिए टिकट खरीदे थे. शायद लंदन के लिए, नहीं न्यूयॉर्क के लिए.' इसके अलावा जाह्नवी ने डेट नाईट के लिए अपने आइडियल आउटफिट के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, 'एक अच्छी फिटेड ब्लैक ड्रेस और स्नीकर्स.'

Big Fat वेडिंग नहीं चाहती जाह्नवी कपूर, प्लान सुनकर होगी हैरानी

जाह्नवी ने बताया वेडिंग प्लान

इससे पहले जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि वह बिग फैट पंजाबी वेडिंग नहीं चाहती हैं, बल्कि तिरुपति बालाजी के मंदिर में एक सिंपल शादी करना चाहती हैं. जाह्नवी कपूर ने कहा कि वह अपने मलयापुर वाले घर में हल्दी और मेहंदी सेरेमनी करना चाहती हैं, जो उनकी दिवगंत मां श्रीदेवी का घर है. 

Advertisement

साथ ही वह अपनी शादी में फूलों और मोमबत्तियों की सजावट चाहती हैं. जाह्नवी कपूर के मुताबिक, वह शादी का वेडिंग आउटफिट भी सिंपल ही चाहती हैं. उन्हें शादी के लिए स्टाइल उनकी बहन खुशी कपूर चाहिए. अपनी शादी के रिसेप्शन को लेकर जाह्नवी ने कहा कि अगर यह जरूरी नहीं होता तो उसे छोड़ा भी जा सकता है. 

 

Advertisement
Advertisement