scorecardresearch
 

हमले से ईरान में मची तबाही, रो पड़ीं ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी, बोलीं- अब खोने के लिए...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर हमला जारी है. ईरान पर मिसाइलें दागी जा रही हैं, जिससे वहां की आम जनता पर भी खतरा मंडरा रहा है. अब ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने ईरान पर हो रहे हमले पर रिएक्ट किया है.

Advertisement
X
क्यों रोईं मंदाना करीमी (Photo: Instagram @parikshaat)
क्यों रोईं मंदाना करीमी (Photo: Instagram @parikshaat)

अमेरिका और इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर मिसाइलें दागकर बड़ा हमला कर दिया है. हमले के बाद ईरान में हर तरफ तबाही का मंजर है. ईरान को हमले की आग में जलता देख वहां जन्मीं एक्ट्रेस मंदाना करीमी काफी परेशान और दुखी हैं. 

क्यों रोईं मंदाना करीमी?

मंदाना करीमी ईरान की राजधानी तेहरान की रहने वाली हैं. लेकिन बीते कई सालों से वो इंडिया में रह रही हैं. अब ईरान में हो रही बमबारी से वो वहां के लोगों की सेफ्टी को लेकर दुखी हैं. मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोते-बिलखते हुए नजर आ रही हैं. मंदाना रोते हुए अपनी भाषा में कुछ कहते हुए भी दिखाई दे रही हैं. 

मंदाना के चेहरे पर दर्द और तकलीफ साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- बहुत ज्यादा दर्द है, बहुत ज्यादा उम्मीद भी है.  शायद अब नौरोज़  (ईरानी नया साल) आखिरकार अब अलग होगा. ईरान के लिए दुआ करें. 

 

ईरान पर हुए हमले पर क्या बोलीं मंदाना?

अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर भी सामने आई है, जिसके बाद ईरान से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोग खुशियां मनाते हुए दिखे. ऐसे में मंदाना करीमी ने अपनी एक स्टोरी में ईरानी लोगों के खुश होने की वजह बताई है. 

Advertisement

मंदाना ने पोस्ट में लिखा- कई बार लोग जंग की वजह से खुश नहीं होते हैं, बल्कि वो दम घुटने वाली सिचुएशन के खत्म होने पर खुश होते हैं. क्योंकि जब आप कई सालों तक प्रेशर में रहते हो और आपके सपने छोटे से छोटे होने लगते हैं. आप हर सुबह एंग्जाइटी के साथ उठते हो. कई लोग जंग को मुक्ति की तरह देखते हैं, वो इसलिए नहीं, क्योंकि उन्हें तबाही पसंद है, बल्कि इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके पास खोने के लिए अब कुछ नहीं बचा है. 

मंदाना करीमी की बात करें तो वो ईरान के तेहरान की रहने वाली हैं. मगर बीते कई सालों से वो इंडिया में रह रही हैं. उन्होंने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. वो 'भाग जॉनी', 'क्या कूल हैं हम' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. मंदाना को सलमान खान के शो बिग बॉस में भी देखा गया था. वो साल 2022 में एकता कपूर के शो लॉक अप में भी नजर आई थीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement