scorecardresearch
 

India vs New Zealand: भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप, खुशी से झूमे बॉलीवुड सितारे, बोले- चैम्पियन्स

2026 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारत की एकतरफा जीत के बाद बॉलीवुड में जबरदस्त जश्न का माहौल है. सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई.

Advertisement
X
भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप (Photo: PTI/Social media)
भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप (Photo: PTI/Social media)

भारत ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में अपना परचम लहरा दिया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक सफलता पर बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने भी अपना दिल खोलकर रख दिया है.

टीम इंडिया की इस जादुई जीत के तुरंत बाद बॉलीवुड के गलियारों से रिएक्शन आने शुरू हो गए. बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी है. 

महेश बाबू ने किया पोस्ट
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए लिखा, ' वो क्या था!!! टीम इंडिया के दबदबे का एक शानदार सबूत, जिसने 1.4 बिलियन दिलों तक पहुंचने के लिए पूरे जोश के साथ खेला… सैमसन, अभिषेक, ईशान, दुबे, बुमराह, अक्षर और हर उस इंसान का शानदार प्रदर्शन जिसने इसे यादगार बना दिया. बधाई हो टीम इंडिया.  इतिहास देश के गौरव के साथ अपने पन्ने पलटता रहता है.

अजय देवगन हुए खुश
इतनी चिल्लाने से मेरा गला बैठ गया है, लेकिन मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते कहीं नहीं जा रही है. #TeamIndia तुमने आज रात अरबों दिलों को गर्व से धड़का दिया! एक बार फिर चैंपियंस! .

Advertisement


अक्षय कुमार भी झूमे
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय ने भी टीम इंडिया की जीत पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया. जिसमें वो डांस करते हुए दिखाई दिए. उन्होंंने पोस्ट कर लिखा, 'हर घर का माहौल 🕺🏼🥁 वर्ल्ड कप घर लाने पर बधाई, टीम इंडिया

 



आयुष्मान खुराना ने किया पोस्ट
आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'अहमदाबाद का मनहूसियत टूट गया है! काबिल विजेताओं ने फिर से इतिहास लिख दिया है. T20 वर्ल्ड कप के तीनों विजेता कप्तान आज मौजूद हैं. MSD, Ro और SKY!.'

अनुपम खेर ने किया पोस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


एसएस राजामौली का पोस्ट
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने भी टीम इंडिया के जीत पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, 'चैंपियंस। फिर से. संजू, बुमराह, दुबे, ईशान.. क्या शानदार परफॉर्मेंस है. टीम इंडिया को सलाम. जय हिंद.
 


अनिल शर्मा ने किया पोस्ट
बॉलीवुड डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी टीम इंडिया की जीत पर पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचा गया, IND जीता. अपने देश में तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश.. वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर…बधाई हो.

 

Advertisement

 स्टेडियम भी पहुंचे सितारे 
यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि कई बॉलीवुड हस्तियां खुद स्टेडियम में मौजूद रहकर टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रही थीं. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा भी मैदाप पर टीम इंडिया को चियर्स करने पहुंचीं. वहीं टीवी सेलेब्स में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी मैदान पर मौजूद थे.  जीत के बाद मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम तक की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिन पर सेलेब्स लगातार कमेंट्स कर अपनी खुशी बांट रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement